फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Mother of four children drowned in pond along with a son

Jhajjar: चार बच्चों की मां बेटे सहित तालाब में डूबी, दोनों की मौत, गए थे नहाने

Fri, 28 Jul 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

हरियाणा के खुडन गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला और साढ़े आठ साल का बेटा तालाब में नहाने गए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवाया है। 

विज्ञापन
Jhajjar: Mother of four children drowned in pond along with a son
चार बच्चों की मां बेटे सहित तालाब में डूबी, दोनों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर क्षेत्र के खुडन गांव के गुगा वाला तालाब में नहाते समय 34 वर्षीय महिला व उसके साढ़े 8 साल का बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला चार बच्चों की मां थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुडन गांव निवासी 34 वर्षीय सुमन पत्नी विनोद व साढ़े 8 वर्षीय निशांत पुत्र विनोद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव के गुगा वाला तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय पैर फिसलने से वे तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकलवा कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका के भाई रोहतक के माड़ौदी निवासी संजीव ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी खुडन गांव निवासी विनोद के साथ वर्ष 2012 में की थी। उसकी 10 साल के बेटी अंजलि, साढ़े आठ साल का निशांत, छह साल का नितिन व योगेश हैं। घटना में निशांत की मौत हो गई है। परिवार बेहद गरीब है और विनोद मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुडन गांव के तालाब में एक महिला व बच्चे की डूबने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों काे सौंपा जाएगा। - प्रकाशचंद, थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed