{"_id":"64c3ea13b0524e864a050959","slug":"jhajjar-mother-of-four-children-drowned-in-pond-along-with-a-son-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: चार बच्चों की मां बेटे सहित तालाब में डूबी, दोनों की मौत, गए थे नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: चार बच्चों की मां बेटे सहित तालाब में डूबी, दोनों की मौत, गए थे नहाने
Fri, 28 Jul 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:47 PM IST
सार
हरियाणा के खुडन गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला और साढ़े आठ साल का बेटा तालाब में नहाने गए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन
चार बच्चों की मां बेटे सहित तालाब में डूबी, दोनों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर क्षेत्र के खुडन गांव के गुगा वाला तालाब में नहाते समय 34 वर्षीय महिला व उसके साढ़े 8 साल का बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला चार बच्चों की मां थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, खुडन गांव निवासी 34 वर्षीय सुमन पत्नी विनोद व साढ़े 8 वर्षीय निशांत पुत्र विनोद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव के गुगा वाला तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय पैर फिसलने से वे तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकलवा कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई रोहतक के माड़ौदी निवासी संजीव ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी खुडन गांव निवासी विनोद के साथ वर्ष 2012 में की थी। उसकी 10 साल के बेटी अंजलि, साढ़े आठ साल का निशांत, छह साल का नितिन व योगेश हैं। घटना में निशांत की मौत हो गई है। परिवार बेहद गरीब है और विनोद मजदूरी करता है।
विज्ञापन
खुडन गांव के तालाब में एक महिला व बच्चे की डूबने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों काे सौंपा जाएगा। - प्रकाशचंद, थाना प्रभारी, माछरौली।