फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar IIT, education

गांव बाढ़सा में बनेगा आईआईटी नई दिल्ली का एक्सटेंशन कैंपस

Sun, 14 Jul 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
jhajjar IIT, education
मौके का निरीक्षण करते हुए दिल्ली से आई टीम व डीसी संजय जून - फोटो : Jhjhar
नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) झज्जर में अपना विस्तार परिसर (एक्सटेंशन कैंपस) खोलेगा। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. पी. रामगोपाल राव ने शनिवार को झज्जर में उपायुक्त संजय जून से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव बाढ़सा में विस्तार परिसर के प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी किया। इसके बाद उपायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में प्रशासन व आईआईटी दिल्ली के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आईआईटी एक्सटेंशन कैंपस से जुड़े विषय पर चर्चा की गई। साथ ही आईआईटी कैंपस के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस बैठक के उपरांत अधिकारियों के दल ने गांव बाढ़सा का भी दौरा किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि गांव बाढ़सा व आसपास के क्षेत्र को आरोग्य धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस एरिया में आईआईटी के एक्सटेंशन कैंपस के लिए जमीन उपलब्ध है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि कैंपस से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि आईआईटी, नई दिल्ली तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, एम्स टू आऊटरीच ओपीडी के बाद अब इस संस्थान का एक्सटेंशन कैंपस खुलने से झज्जर जिला को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम शिखा, डीटीपी अशोक गर्ग, सिंचाई विभाग के एसई आरसी सौलखा, एक्सईएन अजेंद्र सुहाग, एक्सईएन बीएंडआर नरेंद्र कुमार, एक्सईएन पीआर युनूस खान, बीडीपीओ अशोक गर्ग, तकनीकी शिक्षा विभाग से अश्वनी तायल, आईआईटी दिल्ली से कंसल्टेंट डा. टीएस राव, डीएन इंफ्रा प्रो.केसी अय्यर, प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed