फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news, rain, corp, destroy, Jhajjar

ओले और बारिश ने तोड़ी गेहूं की फसल, आंखों से बहे आंसू

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news, rain, corp, destroy, Jhajjar
ओले और बारिश ने तोड़ी गेहूं की फसल, आंखों से बहे आंसू - फोटो : bureau

पिछले तीन दिनों से हुई बारिश व ओलावृष्टि ने क्षेत्र में कई एकड़ गेहूं की फसल को तबाह कर दिया। अपनी मेहनत पर पानी फिरा देख पीड़ित किसानों की आंखों से आंसू बह निकले हैं। किसानों ने गेहूं की फसल के अलावा प्याज की फसल को भी नुकसान की संभावना जताई है। मंगलवार को बेरी कस्बे के किसानों ने सरकार से फसल खराबे के मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से मौसम के बदले मिजाज से गेहूं की फसल पर संकट के बादल छाए देख किसानों की चिंता बढ़ रही है। क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेहूं की फसल जमीन पर बिछने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल गेहूं की फसल की बालियों में दाना बन रहा है।
विज्ञापन


गेहूं की अगेती फसल तो करीब 20-25 दिन में पककर तैयार भी हो जाएगी। ऐसे में मौसम द्वारा अचानक से करवट बदलने से किसानों का चिंतित होना लाजिमी है। क्षेत्र में सप्ताह भर पहले भी बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को जमीन सूंघा दी थी। अब पिछले तीन दिन पहले हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसल में नुकसान की अधिक संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरी निवासी जैन ने बताया कि पांच एकड़ में प्याज की खेती कर रखी थी व तैयार थी और सोमवार को सुबह ओले व उसके बाद एकाएक बारिश आई है उससे सारी प्याज खराब हो गई है। सरकार द्वारा जो मुआवजा दिया जाता है वह लागत से भी कम होता है। खेती के समय लागत ज्यादा होती है और जब खेती तैयार खड़ी है तो एकदम सारी उम्मीदें टूट जाती हैं।

 शिव कैलाश ने बताया कि पांच एकड़ में प्याज की खेती कर रखी थी और पिछले तीन दिनों से हुई बरसात व ओलों से प्याज की खेती तबाह हो गई है जिससे किसान बर्बाद होने की कगार पर है और सरकार से पूरे मुआवजे की मांग करते है।

किसान प्रदीप ने बताया कि सोमवार को पहले सुबह ओले गिरे जिससे पूरी गेहूं की फसल की बाली बिछ गई है। किसान फसल खराब होने के बाद बर्बाद हो गया है ओलों के  कारण किसानों की फसलें सारी की सारी खराब हो गई है।


किसान सोमवीर ने बताया कि तेज गति से चली हवाओं से गेहूं की बाली खेतों में बिछ गई उसके बाद तेजी से ओले गिरने आरंभ हो गए थे और पिछले साल के कर्ज से किसान उभर भी नही पाया था अब पिछले तीन दिनों से हुई बरसात और ओलों ने किसानों को रोड पर ला दिया सरकार से किसानों ने मांग की है कि फसलों की स्पेशल गिरदावरी करके फसल का पूरा मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed