फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar got two mobile medical units

झज्जर को मिली दो मोबाइल मेडिकल यूनिट, स्टॉफ के लिए मुख्यालय से नहीं मिली है मंजूरी

Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
jhajjar got two mobile medical units
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से झज्जर जिले को दो मोबाइल मेडिकल यूनिट मिली हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन बसों में प्रयोगशाला, ओपीडी की व्यवस्था, जांच के लिए आधुनिक मशीनें व स्टाफ की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन, बिजली की व्यवस्था के लिए जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन इन बसों को चलाने के लिए फिलहाल मुख्यालय से स्टाफ की मंजूरी नहीं आई है। हालांकि विभाग की तरफ से ये गाड़ियां खड़ी-खड़ी खराब न हों इसके लिए अन्य स्टाफ से इनको बारी-बारी से चलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रमिकों के लिए वरदान साबित होंगी मोबाइल यूनिट
मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन दूर दराज मे रहने वाले लोगों व श्रमिकों के वरदान साबित होंगी। करीब 48 लाख रुपये की कीमत से तैयार की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन जो दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर व भट्ठा श्रमिकों व अन्य लोगों का इलाज निशुल्क करेंगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट को चलता-फिरता हॉस्पिटल या छोटी पीएचसी कहा जाए तो कोई अतिशोक्ति नहीं होगी। क्योंकि सभी प्रकार के टेस्ट इस मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन में करने की सुविधा दी गई है। जिले में पहले एक मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन थी, लेकिन अब जिले को दो मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन और मिल गई हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन में सभी प्रकार के टेस्ट, बच्चों का रूटीन चेकअप व बच्चों के सभी प्रकार के टीकाकरण की व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडर, पानी की सुविधा, डिस्पेंसरी और पोर्टेबल लैब सुविधा, जनरेटर, एलईडी, सीसीटीवी उपलब्ध हैं। इस मेडिकल यूनिट में फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, डॉक्टर की पूरी टीम मेडिकल सुविधाओं के साथ रहेगी। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन में एएनसी चेकअप, शुगर, बीपी, ब्लड शुगर के अलावा सभी प्रकार के टेस्ट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

श्रमिकों का कर रही है टीकाकरण
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा भट्ठा श्रमिकों का कोरोना वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वैन में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन खराब न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इन्हें चलाया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को चलाने के लिए वैकल्पिक रूप से पहला, दूसरा, तीसरा नंबर डॉक्टर्स की टीम का आ रहा है। जो इन्हें लेकर ईट भट्ठा व दूरदराज क्षेत्रों में जाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल मेडिकल यूनिट एक मल्टी स्पेशल वैन है। इस वैन को स्लम क्षेत्र व ईंट भट्टों के अलावा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। वही सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाए वैन में उपलब्ध हैं। स्टाफ के लिए विभाग की तरफ से कोई दिशा-निर्देश अभी तक नहीं आए हैं।
- डॉ. संजीव मलिक, उप-सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed