फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar depot's roadways bus left for Khatu Shyam

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम के लिए चली झज्जर डिपो की रोडवेज बस

Wed, 02 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar depot's roadways bus left for Khatu Shyam
01jjrp11- झज्जर। खाटू श्याम जाने के लिए शहर के सामान्य बस अड्डा में पहुंची रोडवेज बस के साथ रोड
झज्जर। रोहतक से खाटू श्याम के लिए चली झज्जर डिपो की रोडवेज बस मंगलवार को शहर के सामान्य बस अड्डा पहुंची। यहां पर रोडवेज विभाग झज्जर के अधिकारियों ने बस का स्वागत करते हुए खाटू श्याम के लिए रवाना किया। खाटू श्याम के लिए चलने वाली बस एक माह के अस्थाई परमिट पर चलाई गई है। खाटू श्याम के लिए जाने वाली इस बस में पहले दिन झज्जर से पांच यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

रोहतक से संचालित झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल होते हुए बस खाटू श्याम के लिए रवाना होगी। फिलहाल इस बस को एक माह के अस्थाई परमिट पर चलाया गया। यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज विभाग की तरफ से इस बस का आगे भी चलाया जा सकता है। पहले दिन रोहतक से चली बस में करीब 15 यात्रियों ने खाटू श्याम के लिए सफर किया। इसके बाद झज्जर से पांच यात्रियों ने बस में खाटू श्याम के लिए सफर किया। रोहतक से झज्जर पहुंची यह बस सवारियों से भरी रसी। झज्जर से रेवाड़ी के लिए गई बस भी यात्रियों से भरी रही। इस बस में पहले दिन चालक देवेंद्र गुलिया व परिचालक लोकेश ने अपनी सेवाएं दीं। इसका सीआई महाबीर प्रसाद, डीआई रामरत्न कौशिक, चालक दिलबाग, रविंद्र, कृष्ण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए खाटू श्याम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन



यह रहेगा बस का समय
बस आठ बजे रोहतक से चलेगी और 8:52 बजे झज्जर पहुंचेगी। इसके बाद 09:04 बजे झज्जर से रेवाड़ी के लिए रवाना होगी, जो वहां से खाटू श्याम जाएगी और शाम तीन बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 05:30 बजे पर यह बस खाटू श्याम से झज्जर के लिए रवाना होगी और सुबह 11 बजे झज्जर शहर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेंगे मुख्य स्टेशन
डीघल, सामान्य बस अड्डा झज्जर, माछरोली, कुलाना, गुरावडा, पाल्हावास, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, पाटन, नीम का थाना, खंडेला, पलसाना।



रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की रोडवेज बस को खाटू श्याम के लिए चलाया गया है। रोहतक से चलने वाली यह बस झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल व अन्य स्टेशनों से होते हुए खाटू श्याम के लिए पहुंचेगी। फिलहाल एक माह के अस्थाई परमिट पर इस रोडवेज बस को चलाया गया। यात्रियों की संख्या के आधार पर इस बस को आगे भी चलाया जा सकता है।
- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed