फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime , ajay yadav, jhajjar news

सरकार के मंत्री बंटे दो गुटों में : अजय यादव

Fri, 27 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 27 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime , ajay yadav,  jhajjar news
अजय यादव - फोटो : bureau
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व सिंचाई एवं बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव का। अजय यादव वीरवार को स्थानीय कृष्ण भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री भी दो गुटों में बंट चुके हैं। कुछ मंत्री रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं तो कुछ रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के खिलाफ। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद राजकुमार सैनी व सांसद अश्वनी कुमार इस पूरी हिंसा को भड़काने के लिए अपने ही दो मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं। इन दोनों मंत्रियों का नाम भी जनता के सामने आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह रिपोर्ट पर जांच के समय कोई दबाव था तो उसे जनता के सामने बताया जाना चाहिए। उलटा भाजपा ही ऐसा किए जाने से उन्हें रोक रही है और मीडिया से बचने की सलाह दे रही है। जाटों को दिए गए आरक्षण पर कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर कैप्टन यादव ने इसे सरकार की कमी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में आरक्षण दिया। बिना सर्वेक्षण के जाटों को आरक्षण दिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने जस्टिस केसी गुप्ता द्वारा बनाई गई रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जस्टिस गुप्ता की रिपोर्ट फर्जी है। उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया और सरकार की नीतियों को भी आमजन और कर्मचारी विरोधी बताया। इस अवसर पर बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश वाल्मिकी, यादव समाज से राव धर्मपाल सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed