{"_id":"647118a1d727053ba40ea4b5","slug":"jhajjar-cm-flying-raid-on-factory-running-without-license-sealed-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी पर CM Flying का छापा, किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी पर CM Flying का छापा, किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
Sat, 27 May 2023 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 02:07 AM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने फैक्टरी को किया कर दिया। प्लास्टिक बैग पिंघलाने की शिकायत पर प्रदूषण, दमकल और नप की संयुक्त टीम ने छापा मारा है।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर शहर के रेवाड़ी रोड पर डंपिंग प्वाइंट के निकट बिना लाइसेंस चल रही एक फैक्टरी पर शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा प्रदूषण विभाग, नगर परिषद, दमकल विभाग की टीम भी साथ थी। टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। फैक्टरी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को कई दिनों से यहां पर प्लास्टिक के बैग जलाने से प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिल रही थी। इसी पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फैक्टरी में जांच की। संचालक जोगेंद्र सिंह दुबलधन से लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी कागज टीम को नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
उसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है। टीम में प्रदूषण विभाग से एसडीओ अमित कुमार, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते से सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सहदेव व सहित दमकल केंद्र प्रमोद कुमार व नगर परिषद से जेई लोकश, अतुल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ते के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फैक्टरी में संचालक प्लास्टिक के बैग को पिघलाता था। उसके पास कोई भी लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है। वहीं प्रदूषण विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।