{"_id":"6580ad6648fe8e43e50adb65","slug":"jhajjar-chhuchhakwas-road-will-remain-closed-for-heavy-vehicles-for-one-and-a-half-months-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6456-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भारी वाहनों के लिए डेढ़ माह बंद रहेगा झज्जर-छुछकवास मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भारी वाहनों के लिए डेढ़ माह बंद रहेगा झज्जर-छुछकवास मार्ग
Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर से छुछकवास सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। झज्जर से वाया ग्वालीसन होते हुए छुछकवास मार्ग को निर्माण के चलते करीब डेढ़ माह तक बंद कर दिया गया है। इस मार्ग से भारी वाहनों को नहीं गुजरने दिया जाएगा। केवल छोटे वाहन कार, जीप, बाइक ही जा सकेंगे। बड़े वाहनों के लिए रूट हाईवे 334बी झज्जर-जहाजगढ़ रोड से डायवर्ट किया गया है। इससे वाहन चालकों को एक किलोमीटर अतिरिक्त चलना होगा और वह भी केवल रेवाड़ी रोड पर ग्वालीसन चौक से खेड़ी खुम्मार फ्लाईओवर तक जाना होगा।
इसके अलावा झज्जर से छुछकवास की 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा छुछकवास में सीसी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिसके चलते वाहनों को खेड़ी खुम्मार फ्लाईओवर से रूट डायवर्ट होकर छुछकवास तक होगा। फिलहाल ग्वालीसन रोड से छुछकवास तक वाहन जाते थे, जिनकी दूरी लगभग 13.5 किलोमीटर है। अब रेवाड़ी रोड पर खेड़ी खुम्मार से होते हुए वाहन चालकों को जाना होगा। इसकी दूरी भी लगभग 14 किलोमीटर है। वाहन चालकों को खेड़ी खुम्मार, खातीवास, जहाजगढ़ से चरखी दादरी मार्ग पर चढ़ना होगा। वहां से ग्वालीसन मार्ग पर होते हुए छुछकवास पहुंचना होगा।
छोटे वाहनों के लिए छोड़ा जाएगा रास्ता
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा झज्जर वाया ग्वालीसन से छुछकवास मार्ग पर केवल छोटे वाहनों के लिए छोटा सा रास्ता छोड़ा जाएगा ताकि आसपास के ग्रामीणों को दिक्कत का सामना न करना पडे़। यहां से केवल कार, जीप, बाइक जैसे वाहनों को ही गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसी सड़क बनाने का काम शुरू
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से सोमवार से सीसी सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बुलडोजर से सड़क खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम को पूरा करने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा, तब तक बड़े वाहनों को नए रूट से ही जाना होगा।
छुछकवास में सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके चलते लगभग डेढ़ माह तक तक मार्ग बंद रहेगा। बड़े वाहनों को जहाजगढ़ रोड से डायवर्ट किया गया है। छोटे वाहनों को कुछ रास्ता दिया जाएगा।
- अरुण कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर।