फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar become city council

135 साल बाद झज्जर नगरपालिका बनी नगर परिषद, विकास को लगेंगे पंख

Wed, 24 Jun 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
jhajjar become city council
झज्जर शहर का दर्शय। - फोटो : Jhjhar
135 वर्ष पूर्व बनी झज्जर नगर पालिका को अब नगर परिषद का दर्जा मिल चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को झज्जर नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने संबंधी अंतिम अधिसूचना जारी करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा के पहले शासन काल के दौरान झज्जर को नगर पालिका की बजाए नगर परिषद बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था और उस दौरान इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 3 जनवरी 2020 को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में झज्जर को नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने आज अंतिम अधिसूचना जारी करने को मंजूरी दी है। जिससे झज्जर के लोगों ने खुशी की लहर है। पक्ष व विपक्ष दोनों ने इस फैसले का स्वागत किया है। जबकि शहर का हर वर्ग नगर परिषद का दर्जा बढ़ने के बाद खुश है। विकास को पंख लगने के बात कह रहे है।
विज्ञापन

- 1885 में बनी थी झज्जर नगर पालिका
आजादी से पूर्व पंजाब का हिस्सा रहे हरियाणा का उदय एक नवंबर 1966 को हुआ था। लेकिन झज्जर नगरपालिका तो देश के आजाद होने से पहले ही बन गई थी। रोहतक जिले का हिस्सा होने वाला झज्जर शहर को वर्ष 1885 में नगर पालिका बन गया था। उसके 135 साल बाद अब झज्जर पूर्ण रूप से नगर परिषद बन गया है। उसके बाद से जब झज्जर की जनसंख्या ने 50,000 का आंकड़ा पार किया तो शहर की नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने की डिमांड शुरू कर दी गई थी। फिलहाल झज्जर शहर की जनसंख्या करीब 70 हजार है। भाजपा के पहले शासन काल के समय नगर पालिका की तरफ से नगर परिषद का दर्जा देने के लिए सरकार को नपा के हाउस ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा होते होते 3 जनवरी को मंत्रिमंडल ने नगरपालिका के बजाय झज्जर को नगर परिषद का दर्जा देने पर मोहर लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब बढे़ंगे वार्ड, दायरा रहेगा पहले वाला
नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा मिल चुका है। अब झज्जर में 19 की बजाए 21 वार्ड होंगे। नगरपालिका की चुनाव से पहले दोबारा से वार्ड बंदी होगी। हालांकि नगरपालिका का जो दायरा है उसमें कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। किसी भी गांव को फिलहाल नगर परिषद में शामिल करने की योजना नहीं है।
झज्जर नगर पालिका को सरकार ने नगर परिषद बनाने की अधिसूचना जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है। अब झज्जर में और अधिक सुविधाएं बढ़ेगी।
- अरूण नांदल, सचिव, नगर पालिका, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed