फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Tricolor yatra filled in honor of martyrs

शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा भर गई उत्साह

Sat, 14 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Tricolor yatra filled in honor of martyrs
तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दुष्यंत गौतम और पूर्व विधायक ? - फोटो : Jhjhar
शहीदों के सम्मान में शनिवार की शाम शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला प्रभारी महेश चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बेटे आदित्य धनखड़, भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की अध्यक्ष डॉ. नीना सतपाल राठी, पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर वर्मा के अलावा अनेक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर पूरे जोश व उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

भाजपा से पूर्व विधायक नरेश कौशिक के संयोजन में कई सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग व समर्थन से यह शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीडीपीओ कार्यालय के नजदीक शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद करते हुए श्रद्धा पूर्वक नमन भी किया। यहां से यह तिरंगा यात्रा शुरू होकर दिल्ली-रोहतक रोड, लाल चौक, मेन बाजार, पुरानी गांधी चौक, मांडोठी बाजार से होते हुए झज्जर रोड स्थित राव तुलाराम शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए नरेश कौशिक समेत तमाम भाजपा नेता कई दिन से लगे थे। यात्रा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा तिरंगे की खातिर ही देश के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। नरेश कौशिक ने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली गई है। देश की रक्षा के लिए कुर्बानियां देने वालों को कभी भूलना नहीं चाहिए। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की झज्जर जिलाध्यक्ष डॉ. नीना सतपाल राठी व सुनील ठेकेदार का विशेष योगदान रहा। नीना की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं, युवाओं व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। सुनील ठेकेदार ने कहा कि आज वीर सैनिकों को सलाम करने का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed