फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Police will increase further investigation through mobile dump

मोबाइल डंप के माध्यम से आगे जांच बढ़ाएगी पुलिस

Thu, 05 Aug 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Police will increase further investigation through mobile dump
लोहारी गांव के खेतों में एचपीसीएल की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने के मामले में पुलिस की टीमों ने बहादुरगढ़, हेली मंडी, रेवाड़ी में दबिश दी लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस की तरफ से साइबर सेल के माध्यम से डंप उठाकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। रात के समय क्षेत्र में कौन-कोन से नंबर सक्रिय थे। उन लोगों से भी पुलिस की तरफ से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए माछरौली पुलिस थाना प्रभारी व सीआईए झज्जर के प्रभारी की टीमों को गठन किया गया है। तेल चोर गिरोह के सदस्यों की तरफ से लाए गए पाइप व अन्य उपकरण कहां पर मिलते हैं। कहीं से चोरी किए गए हैं या उन्हें खरीदा गया है। इसके बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इन रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। ताकि उस समय सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों व चोरों को सुराग मिल सके।
विज्ञापन

ये था मामला
सोमवार की रात को गुजरात के मुंद्रा से बहादुरगढ़ के पास आसौदा गांव में जा रही एचपीसीएल की तेल लाइन को लोहारी गांव के पास लीक कर चोरों ने तेल चोरी का प्रयास किया है। मौके से तेल के 50-50 लीटर के तीन ड्रम भरे हुए व पांच ड्रम खाली बरामद हुए थे। तेल कंपनी के अधिकारियों को मंगलवार की अल सुबह करीब 2:30 बजे रेवाड़ी कंट्रोल रूम में अलार्म बजा तो मामले का पता चला। उसी समय रेवाड़ी से गश्त पार्टी को फोन पर जानकारी दी थी। गश्त पार्टी मौके पर पहुंची तो चोर मौके पर तेल व अन्य सामान छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल पाइप लाइन लीक करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई हैं। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed