फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Police arrested Gullar 10 years ago under MCOCA

पुलिस ने 10 साल पहले गुल्लर को मकोका के तहत किया था गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Police arrested Gullar 10 years ago under MCOCA
गांव नूना माजरा के पूर्व सरपंच सुरेंद्र उर्फ गुल्लर की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला घटना के बाद से ही इलाके में हर जगह चर्चा में है। गुल्लर की शुक्रवार शाम उनके व्यावसायिक वाहन गैराज में गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

करीब 10 साल पहले नवंबर 2011 में नूना माजरा गांव के सरपंच सुरेंद्र उर्फ गुल्लर को दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस उनको गिरफ्तार करने उनके गांव पहुंची तो समर्थकों ने विरोध किया था। उनके खिलाफ नरेला थाने में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की धाराओं में मामला दर्ज था। नरेला के अलावा सदर बहादुरगढ़, भिवानी, सिविल लाइंस सोनीपत व दादरी थानों में भी गुल्लर के खिलाफ केस दर्ज थे। हालांकि अब वह अधिकतर मामलों में बरी हो चुका था।
विज्ञापन

दरअसल, कभी एक बहुत दबंग व्यक्ति की छवि वाले रहे सुरेंद्र गुल्लर पिछले कई साल से अपनी छवि में बहुत बदलाव ले आए थे। आजकल वह अपने गांव नूना माजरा और डाबोदा के बीच झज्जर रोड पर श्री बालाजी विश्कर्मा गैराज चलाते थे। उनके इस व्यावसायिक केंद्र में ट्रक, बस, जेसीबी और क्रेन आदि वाहन खड़े होते हैं। यहां ऐसे वाहनों की मरम्मत का इंतजाम भी है। उनका व्यवसाय अच्छा खासा चल रहा था। उनके गांव के निवासी एक युवक ने बताया कि व्यवसाय में मेहनत करने के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी बहुत रुचि लेते थे। पिछले कार्यकाल में सरपंच रहते उन्होंने गांव में काफी विकास कार्य करवाए। उनके प्रभाव का गांव के सार्वजनिक कार्यों में लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों की करते थे मदद
जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में वह पीछे नहीं हटते थे। मंदिरों, गोशाला, खेल प्रतियोगिताओं में मदद करते। ग्रामीणों में आपस में विवाद हो जाए तो उसको सुलझाने का प्रयास करते। बताया गया है कि फिलहाल वह परिवार में एक घरेलू कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed