{"_id":"60f877eb8ebc3e6d1c5378f3","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-mystic-layer-laid-four-months-ago-was-uprooted-in-the-first-rain-jhjhar-news-rtk618514211","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से चार माह पहले बिछाई मिस्टिक लेयर पहली बारिश में उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से चार माह पहले बिछाई मिस्टिक लेयर पहली बारिश में उखड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद की तरफ से चार माह पूर्व चार करोड़ रुपये की लागत से शहर की सड़कों पर मिस्टिक लेयर बिछवाई गई थी, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान हो सके। बार-बार सड़कों के टूटने की समस्या न आए, इसके लिए एक कंपनी को नगर परिषद की तरफ टेंडर दिया गया था और उस कंपनी ने करीब चार माह पूर्व मिस्टिक लेयर बिछाने का कार्य पूरा किया था। शहर की सड़कों के अलावा कुछ गलियों में भी मिस्टिक लेयर बिछाई थी। शहर के मुख्य मार्गों पर कई स्थानों मिस्टिक लेयर उखड़ चुकी है, जिसकी तरफ न नगर परिषद और संबंधित ठेकेदार का ध्यान नहीं है। जिस समय शहर में लेयर बिछाने का काम चल रहा था, उस समय भी कई पार्षदों में इस पर सवाल उठाए थे। लेकिन नगर परिषद की तरफ से उस समय भी कोई ध्यान नहीं दिया गया था। ठेकेदार की ओर से छह माह पहले लेयर डालने का काम शुरू किया गया था।
यहां-यहां उखड़ी लेयर
मानसून की बारिश शुरू होने के बाद जहां शहर के मुख्य मार्गों की हालत दयनीय होने लगी है। वहीं, अनेक स्थानों से मिस्टिक लेयर उखड़ चुकी है। शहर के माडल टाउन, यादव धर्मशाला के पास, सिलानी गेट के पर लेयर उखड़ी हुई है।
जहां से भी मिस्टिक लेयर उखड़ी हुई है, उसे ठीक करवा दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार का समय बचा हुआ है या नहीं वह कार्यालय में कागजात देखने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
- शशिकांत, नगर अभियंता, नप झज्जर।