{"_id":"60f5e4638ebc3e79b967beee","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-holiday-in-government-school-running-in-kandam-bhawan-bahadurgarh-news-rtk618314418","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडम भवन में चल रहे सरकारी स्कूल में छुट्टी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडम भवन में चल रहे सरकारी स्कूल में छुट्टी की
विज्ञापन
घर में घुसा बारिश का पानी।
- फोटो : Bahadurgarh
मूसलाधार बारिश ने सोमवार को प्रशासन की ओर से किए जा रहे पानी निकासी के पुख्ता इंतजामों के दावों की हवा निकाल दी। हर गांव की गलियों में पानी भर गया। कुछ घरों में पानी भरने और दीवारों के गिरने से ग्रामीणों को नुकसान का सामना भी करना पड़ा है। पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारी पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लेने के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रबंध करने के आदेश जारी कर रहते रहे, लेकिन पहली बारिश ने ही इतजामों की पोल खोल दी।
इलाके में सोमवार शाम से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार की सुबह ही स्कूल के कमरों की छतों से पानी टपकना शुरू हो गया, जिसके चलते बादली स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। प्राचार्य सुदेश देवी ने बताया कि स्कूल भवन को विभाग की ओर से कंडम घोषित किया जा चुका है, इसलिए एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी गई। पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों को जहां राहत पहुंचाने का काम किया। वहीं, जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एडीओ सतीश मेहरा ने बताया कि किसानों को फायदा हुआ है। क्षेत्र में 80 से 100 एमएम तक बारिश हुई है।
बुपनियां में बढ़ी समस्याएं
उपमंडल के बड़े गांव बुपनियां में की गलियों में पानी भर गया, उससे ग्रामीणों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं रहा। गांव की फिरनी पानी से लबालब भर गई। प्रमुख गलियों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। बादली डाबौदा रोड पर भी पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
गुभाना में बदहाली
गुभाना गांव की हालत खराब हो गई। गांव के बालाजी मंदिर में चार से पांच फुट तक पानी भर गया जबकि खेल स्टेडियम से लेकर श्मशान घाट और प्रमुख गलियों में पानी ही पानी नजर आया। गांव का लोहार वाला जोहड़, नया जोहड़ और श्मशान में पानी ओवरफ्लो हो गया, जिसके चलते ग्रामीणों ने दीवारें तोड़कर पानी निकासी का प्रबंध किया।
बादली और पाहसौर
कहने को तो बादली और पाहसौर दोनों गांव नगर पालिका में शामिल हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से नालों की सफाई की मांग करने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। बादली के पेलपा रोड, कॉर्पोरेशन बैंक, लाडपुर मोड़, वाल्मीकि कॉलोनी, मोहनदास गली सहित श्रीराम वाटिका गली में कई फुट तक पानी भर गया। बाईपास पर बिजली का एक खंभा गिर गया। बच्चे नहरों की तरह से गलियों में नहाते नजर आए। कैप्टन धर्मेंद्र, संदीप, मनजीत, सीमा, नेहा, मनोज और दीपक ने बताया कि गलियों से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। नालों और नालियों की सफाई नहीं हुई।
लाडपुर और पेलपा
लाडपुर की हरिजन बस्ती के लगभग सभी घरों में पानी भर गया। कुछ लोगों ने बिजली की मोटर लगाकर पानी निकालने की कोशिश की, ताकि घरों में पानी न घुस पाए। गांव की फिरनी में पानी भर गया जबकि चौपाल वाली गली और प्रमुख गली में लबालब पानी भर गया। पेलपा गांव के पार्क में कई फुट तक पानी भर गया। वहीं निमाना रोड पर घरों में पानी घुस गया।
कई गांवों में पानी निकासी के लिए पाइप भेजे गए हैं। हालांकि पानी निकासी के प्रबंध किए गए थे, लेकिन बारिश अधिक होने से कई गांवों में समस्या बन गई है। जरूरत के अनुसार गांवों में डीजल इंजन भेजे जाएंगे ताकि पानी निकासी हो सके। इसके बाद भी कहीं लापरवाही हुई है तो जांच करवाई जाएगी।
- रामकरण शर्मा, बीडीपीओ बादली