{"_id":"60f5e02e8ebc3e6c2e60160e","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-faults-found-at-ration-depot-in-palda-deepo-seal-case-registered-jhjhar-news-rtk6183139157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ा में राशन डिपो पर मिलीं खामियां, डिपो सील, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलड़ा में राशन डिपो पर मिलीं खामियां, डिपो सील, मामला दर्ज
विज्ञापन
पलड़ा गांव में सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत राशन डिपो पर खामियां मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने डिपो सील कर दिया। इसके साथ ही पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है। गांव मेें स्थित राशन डिपो पर कार्ड धारकों को पूरा राशन न देने व कार्ड धारकों के साथ व्यवहार ठीक न होने की शिकायत उपभोक्ताओं ने चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी थी। शिकायत मिलने के बाद डिपो की जांच का जिम्मा चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से चरखी दादरी डीएफएससी को सौंपा गया।
डीएफएससी बलवंत सिंह दून जांच के लिए टीम के साथ 16 जुलाई को गांव पलड़ा निवासी भूदेव के राशन डिपो पर पहुंचे तो डिपो बंद मिला। टीम ने डिपो होल्डर से फोन से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह गांव से बाहर है, अभी डिपो पर नहीं आ सकता। डिपो धारक का झज्जर खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में पता किया गया कि डिपो धारक इजाजत लेकर बाहर गया है या वैसे ही कार्रवाई से बच रहा है तो झज्जर खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि डिपो धारक कोई इजाजत लेकर बाहर नहीं गया है।
इससे टीम को अंदेशा हुआ कि डिपो धारक भूदेव कार्रवाई से बच रहा है। डिपो बंद मिलने के बाद झज्जर खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा भी टीम के साथ गांव पलड़ा में पहुंची, तब तक भी डिपो होल्डर गांव में नहीं पहुंचा। दोनों जिलों की टीम ने मौके पर डिपो धारक के परिजनों को बुलाया और वीडियोग्राफी के साथ डिपो का ताला तोड़ा। ताला तोड़ने के बाद डिपो में रखे हुए स्टॉक को चेक किया गया। जांच के दौरान डिपो के स्टॉक और विभाग के ऑनलाइन स्टॉक में गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने नहीं दी मशीन, टीम ने ऑनलाइन चेक किया रिकार्ड
टीम में शामिल इंस्पेक्टर यक्ष तेवतिया ने बताया कि डिपो का रिकार्ड चेक करने के लिए परिजनों से राशन बांटने के लिए सरकार की तरफ से वितरित की गई पीओएस मशीन मांगी गई तो उन्होंने नहीं दी। बाद में टीम ने डिपो का ऑनलाइन रिकार्ड चेक किया। ऑनलाइन रिकार्ड चेक करने के बाद परिजनों के सामने डिपो का ताला तोड़कर स्टॉक चेक किया तो गड़बड़ी मिली। स्टॉक चेक करने के बाद डिपो को सील कर रिपोर्ट बनाकर झज्जर खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को सौंप दी।
कार्ड धारक बोले, डिपो होल्डर करता है मनमर्जी
टीम ने गांव में जाकर कार्ड धारकों से डिपो धारकों के बारे में पूछताछ की। कार्ड धारकों ने टीम को कहा कि डिपो धारक अपनी मनमर्जी करता है। जान पहचान के लोगों को सामान दे देता है, बाकी कार्ड धारकों को कभी सामान वितरित कर देता है तो कभी नहीं। ग्रामीण डिपो धारक से काफी परेशान हैं।
स्टॉक में गेहूं ज्यादा और बाजरा, चीनी व तेल मिला कम
विभाग के अधिकारी ने बताया कि डिपो पर जांच के दौरान डिपो पर गेहूं ऑनलाइन रिकार्ड से ज्यादा था और चीनी, तेल, बाजरा रिकार्ड के अनुसार कम था। डिपो धारक की तरफ से कार्ड धारकों को नियमानुसार राशन वितरित नहीं किया गया था। टीम में एफएसओ मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर यक्ष तेवतिया, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, रामपाल, अनिल व झज्जर खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा व स्टाफ मौजूद रहा।
गांव पलड़ा में सोमवार को राशन डिपो की जांच चंडीगढ़ मुख्यालय के आदेशानुसार की गई। जांच के दौरान डिपो बंद मिला था। बाद में परिजनों के सामने डिपो का ताला तोड़ा गया और कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई। डिपो पर गेहूं स्टॉक से ज्यादा और चीनी, तेल, बाजरा स्टॉक से कम मिला। डिपो को सील कर खामियों की रिपोर्ट बनाकर झज्जर खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को सौंप दी है और डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
- बलवंत सिंह दून, डीएफएससी, चरखी दादरी।