{"_id":"6122b51f8ebc3e7a1211ebf2","slug":"jhajjar-bahadurgarh-do-crop-survey-work-with-caution-dc-jhjhar-news-rtk6216800162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजगता से करें फसल सर्वे का काम : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजगता से करें फसल सर्वे का काम : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे फसल सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि रिकॉर्ड समय पर अपडेट हो सके। यह निर्देश डीसी श्याम लाल पूनिया ने दिए। डीसी ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिले के फसल सर्वे कार्य को 25 अगस्त तक पूरा करें।
डीसी ने बताया कि विगत दिनों कृषि विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीसी के माध्यम से मेरी फसल-मेरा ब्योरा की समीक्षा भी की थी। डीसी ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य 3 लाख 42 हजार 877 एकड़ में से 38160 एकड़ भूमि पर सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के तहत चल रहे फसल सर्वे के तहत जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य की 11.13 प्रतिशत भूमि का सर्वे कार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के 264 गांव में से 126 गांव में यह फसल सर्वे कार्यक्रम प्रगति पर है। संपूर्ण जिले में इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के करीब 180 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी ने निर्देश दिए कि जिले में फसल सर्वे कार्यक्रम के बाकी बचे कार्य को निर्धारित तिथि पर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने विभागीय आंकड़ों के अनुरूप बताया कि पूरे प्रदेश में चल रहे सर्वे कार्य में प्रगति के हिसाब से जिले को भी सर्वे कार्य की रफ्तार बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने फसल सर्वे कार्य के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी एक टीम के रूप में कार्य करते हुए 25 अगस्त तक इस सर्वे कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें।
उप कृषि निदेशक डॉ. इंद्र सिंह ने कहा कि विभागीय व प्रशासन के दिशा निर्देशों अनुसार वे स्वयं अपनी टीम के साथ जिले के खेतों में पहुंच कर फसल सर्वे कार्य को पूरा करने में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।