{"_id":"65c38a7a0c65a7f5c00da67a","slug":"jhajjar-a-young-man-doing-b-pharma-committed-suicide-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बी-फार्मा कर रहे युवक ने की आत्महत्या, परीक्षा का बताया जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बी-फार्मा कर रहे युवक ने की आत्महत्या, परीक्षा का बताया जा रहा दबाव
Wed, 07 Feb 2024 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:19 PM IST
सार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में आर्य नगर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बी-फार्मा का छात्र था और जानकारी अनुसार कई दिनों से परीक्षा के दबाव में चल रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-17 आर्य नगर निवासी वीर बी-फार्मा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि अभी उसकी परीक्षाएं चल रही थी। इस वजह वह तनाव में चल रहा था। मंगलवार की शाम को उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शहर थाना से आए जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के पिता भूपेंद्र के बयान के आधार पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन