फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JBT teacher and retired subedar died in accident

जेबीटी टीचर व रिटायर्ड सूबेदार की सड़क हादसे में मौत

Wed, 24 Jun 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Wed, 24 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

बेरी-झज्जर रोड पर गांव धौड़ के नजदीक एक बाइक व कैंटर की टक्कर में एक दंपति की मौत हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर झज्जर थाना प्रभारी चंद्रवीर मौके पर पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचवाया।

कुछ देर बाद टैंकर चालक टैंकर को बेरी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अनजान आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


डीघल निवासी रिटायर सूबेदार चरण सिंह अपनी पत्नी जेबीटी अध्यापिका संतोष के साथ कैंटीन का सामान लेने के लिए बेरी गया था। मगर वहां पर सामान नहीं मिला तो वे दोनों वहां से अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर झज्जर कैंटीन में आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे गांव धौड़ से थोड़ा आगे निकले तो सामने से ओवरटेक कर करके आ रहे एक टैंकर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के कारण चरण सिंह व संतोष बाइक समेत दूर जा गिरे।

उसके बाद टैंकर चरण सिंह को रौंदते हुए उसके ऊपर से गुजर गया। इस घटना में चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं संतोष के सिर में गहरी चोट लगी है।

वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पास ही स्थित एक होटल के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झज्जर थाना प्रभारी चंद्रवीर मौके पर पहुंच गए।

सिविल अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतोष को भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सूबेदार चरण सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो उसकी वीटी करा दी गई। वीटी के बाद बेरी पुलिस ने भी आगे नाकेबंदी कर दी। जब बेरी पुलिस ने सूचना मिले नंबर के कैंटर की तलाश की तो वह कैंटर बेरी के पास ही खड़ा मिला।

मगर चालक उसमें नहीं था। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिय गया है।

बाइक के उड़े परखच्चे
कैंटर ने बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी थी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक के पहिए भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

रोडवेज प्रधान के ताऊ थे चरण सिंह
मृतक हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन अहलावत के ताऊ व ताई थे। चरण सिंह सेना में सूबेदार पद से रिटायर थे वहीं संतोष जेबीटी टीचर थीं। संतोष की ड्यूटी गांगटान गांव में थी।


दोनों की मौत की सूचना मिलने पर पूरे डीघल गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके घर शोक जताने वालों का तांता लग गया।

आरोपी कैंटर को बेरी में छोड़कर फरार हो गया है। चालक की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है जो छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजबीर, प्रभारी, दुजाना चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed