फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jawan Raj Singh was cremated with military honors in Sasrauli

Jhajjar-Bahadurgarh News: सासरोली गांव पहुंचा हवलदार का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Fri, 20 Jan 2023 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jawan Raj Singh was cremated with military honors in Sasrauli
पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
साल्हावास। भारतीय सेना की सिग्नल रेजिमेंट में कार्यरत क्षेत्र के गांव सासरोली निवासी जवान का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सासरोली पहुंचा। जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें शस्त्र उल्टे कर मातमी धुन बजाकर सलामी दी।
विज्ञापन

सासरोली गांव निवासी हवलदार राजसिंह सिग्नल रेजिमेंट बठिंडा में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात को करीब दस बजे हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। राजसिंह वर्ष 2002 में भर्ती हुए थे। सिग्नल रेजिमेंट बठिंडा में तैनात थे। सेना की गाड़ी से जब तिरंगे में लिपटा हुआ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने भारत माता की जय, हवलदार राज सिंह अमर रहे के नारों से आसमान गुंजायमान हो गया। सिग्नल रेजिमेंट के जवानों ने भी उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में ग्रामीणों उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार शेखर ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया और परिजनों के प्रति सिग्नल रेजिमेंट के जवानों ने भी उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में ग्रामीणों उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनकी अंतिम यात्रा में जिला पार्षद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पंचायत समिति चेयरमैन दीपक झांसवा, जेजेपी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, बीजेपी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश, राजेश शर्मा, एडवोकेट, राजल नौगांव एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह ग्रेवाल एडवोकेट, जिला सैनिक बोर्ड से हैड क्लर्क रणवीर सिंह, आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इकलौते बेटे थे राजसिंह
हवलदार राजसिंह ग्रेवाल अपने पिता सुबे सिंह के इकलौते बेटे थे। राजसिंह ग्रेवाल की चार बहनें हैं, वे अपने पीछे पिता के अलावा अपनी पत्नी व एक लड़के को छोड़कर गए हैं। पुत्र जतिन कुमार है जो नौवीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी समीक्षा 11वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed