{"_id":"6058fe138ebc3ee9744507d1","slug":"jal-shakti-abhiyan-opens-with-the-catch-the-rain-theme-jhjhar-news-rtk601196970","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति अभियान का कैच द रेन थीम के साथ हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति अभियान का कैच द रेन थीम के साथ हुआ आगाज
विज्ञापन
झज्जर। बारिश के जल की संचित बूंद का उचित संरक्षण करते हुए जल शक्ति अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने में सरकार व प्रशासन अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। आमजन से वे आह्वान करते हैं कि जल संकट की चुनौती का सामना सुदृढ़ तरीके से कर जल की महत्ता समझते हुए संरक्षित जल का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। यह बात उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कही। वे विश्व जल दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय सभागार में रविवार को जल शक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों के माध्यम से आमजन को जागरूकता मुहिम में शामिल कर उनकी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री के संदेश का अनुपालन करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ कैच द रैन: जहां भी, जब भी संभव हो बारिश के जल का संग्रह करें थीम के तहत अभियान का आगाज किया। इस मौके जिला मुख्यालय पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने जल बचाने की शपथ भी ली।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर जल शक्ति अभियान के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों को दिए संदेश को सुना और अभियान के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों की विस्तार से समीक्षा की। जिले की ग्राम पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभाओं के माध्यम से भी ग्रामीणों को जल शक्ति अभियान से अवगत कराया गया। कोरोना टीकाकरण कराने के लिए अधिकारियों की ओर से जागरूक किया गया।
जब भी संभव हो बारिश के जल का करें संग्रह
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि जल शक्ति अभियान को मानसून से पूर्व शुरू किया गया है, जोकि आगामी 30 नवंबर की अवधि में क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को जमीनी स्तर पर लोगों की सहभागिता से देश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जन आंदोलन के रूप में शुरू किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को बारिश के जल का संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए जलवायु परिस्थितियों और मिट्टी की स्थितियों के अनुकूल रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर (आरडब्ल्यूएचएस) का निर्माण करने के लिए भी प्रेरित करना है। उन्हाेंने बताया कि विश्व जल दिवस पर जिलेभर में आयोजित ग्राम सभाओं में जल संरक्षण के लिए जल शपथ दिलाकर लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार व जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता जगबीर मलिक ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए रूपरेखा संबंधित अधिकारियों के साथ साझा की।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
झज्जर जिला मुख्यालय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सीईओ डीआरडीए त्रिलोकचंद, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता जगबीर मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंहरोहा, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईओ अमित बंसल, कृषि विभाग के उप निदेशक डा.इंद्र सिंह, ईओ नगरपरिषद झज्जर अरूण नांदल, बीडीपीओ रामफल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।