फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jail administration conducted search operation

जेल में ढाई घंटे चला सर्च अभियान, बैरंग लौटी टीम, नहीं मिला कोई प्रतिबंधित सामान

Sun, 19 Dec 2021 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
jail administration conducted search operation
झज्जर। जिला कारागार प्रबंधन की ओर से शनिवार को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। करीब ढाई घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेल प्रबंधन की टीम को कोई भी प्रतिबंधित सामान हाथ नहीं लगा है। इस सर्च अभियान के कुछ देर बाद ही उपायुक्त श्याम लाल पूनिया व एसपी वसीम अकरम भी जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने भी जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सरहाना की।
विज्ञापन

जिले की दुलीना जेल में बंदियों की बैरको में जेल प्रबंधन की ओर से सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सर्च अभियान के दौरान कोई भी प्रतिबिंधत सामान नहीं मिला। पिछले दिनों हरियाणा की कई जेलों में मोबाइल, नशे का सामान व अन्य प्रतिबंधित चीजें मिलने के बाद अब जेल प्रबंधन ने प्रदेश भर में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके लिए हरियाणा की जेलों में सर्च अभियान चलाए जाने के निर्देश डीजीपी जेल की ओर से दिए गए हैं। इसी के चलते झज्जर की दुलीना जेल में भी सभी बैरकों में सर्च अभियान चलाया गया। जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल व उप जेल अधीक्षक जेल अमित शर्मा की अगुवाई में जेल की 9 बैरकों में सर्च अभियान चलाया गया। जेल के हर कैदी व बंदी के सामान की तलाशी ली गई। करीब ढाई से तीन घंटे तक चलाए गए इस सर्च अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को कोई भी प्रतिबंधित सामान हाथ नहीं लगा। लेकिन सभी कैदियों व बंदियों को जेल प्रबंधन ने हिदायत दी गई, यदि किसी भी कैदी या बंदी के पास कोई मोबाइल, सिम, नशे का सामान या फिर अन्य कोई प्रतिबंधित चीज मिलती है तो उसके साथ सख्ती से बरती जाएगी। उप जेल अधीक्षक जंगशेर सिंह ने बताया कि जिला कारागार में उपायुक्त व एसपी ने भी दौरा किया है। उन्होंने भी जेल की व्यवस्थाओं की सरहाना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed