फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It's raining intermittently, July started cool

Jhajjar-Bahadurgarh News: रुक-रुक कर हो रही बारिश, जुलाई की शुरुआत कूल कूल

Wed, 02 Jul 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
It's raining intermittently, July started cool
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में बारिश के दौरान छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाती युवती। संवाद
बहादुरगढ़। तीन दिनों से क्षेत्र के मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी बूंदाबांदी हो रही है तो कभी तेज बारिश। इससे क्षेत्रवासियों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिल रही है। वहीं मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। जुलाई का पहला दिन कूल-कूल बीता। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहला हफ्ते में बारिश होगी। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 7 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जहां पानी भर गया। वहीं कई मार्गों पर कीचड़ फैल गया। आसमान काले बादलों से ढका रहा। दोपहर 3 बजे के आसपास सूर्य देव हल्के चमके, लेकिन कुछ ही देर बाद बादलों ने फिर से अपना डेरा जमा लिया। लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर भी काफी कम होकर ग्रीन जोन में पहुंच गया। शहरवासी दलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, जितेंद्र सिंह ने बताया कि अबकी बार जुलाई की शुरुआत में बारिश हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed