फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It took 44 years for the land transfer from Sehalanga to Railway Road to be completed, and the work is still stalled.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेहलंगा से रेलवे रोड का इंतकाल होने में लग गए 44 साल, अब भी अटका काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
It took 44 years for the land transfer from Sehalanga to Railway Road to be completed, and the work is still stalled.
04jjrp07- सेहलंगा गांव की जमीन जिसका अ​धिग्रहण किया गया। यहां अब मकान भी बन चुके हैं। स्रोत-ग्र - फोटो : samvad
झज्जर। जब भी कोई जमीन का खरीद-फरोख्त होती है तो पहले उसकी रजिस्ट्री करवाई जाती है और उसके बाद इंतकाल करवाया जाता है ताकि खरीद का पता लग सके लेकिन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से 44 साल के बाद एक जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई।
विज्ञापन

यह काम भी अधिकारियों ने अपनी मर्जी से नहीं किया बल्कि ग्रामीणों के बार-बार चक्कर काटने पर किया गया। 44 साल बाद इंतकाल हुआ लेकिन अब भी एक साल ऊपर होने के बाद भी संबंधित विभाग पैमाइश नहीं करवा रहा। हम यहां बात कर रहे हैं सेहलंगा गांव की।
विज्ञापन

वर्ष 1981 में बिरोहड़, खाचरौली, सेहलंगा और ढलनावास की दोनों तरफ की जमीन का अधिग्रहण लोक निर्माण विभाग ने किया था। दोनों तरफ कहीं पांच, कहीं 11, कहीं 16 तो कहीं 27 फीट का रास्ता लिया था। जिस जमीन का अधिग्रहण हुआ था उसका मुआवजा भी किसानों को मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण करने के बाद उसकी रजिस्ट्री संबंधित विभाग के पास हो गई लेकिन लोक निर्माण विभाग उस जमीन का इंतकाल करवाना भूल गया।
किसान बार-बार विभाग से इंतकाल की मांग करते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 2025 में जाकर सुनवाई हुई और 1981 का रिकॉर्ड ढूंढा गया। इसके बाद सितंबर 2025 में जाकर विभाग की तरफ से पूरी जमीन का 187 पेज का इंतकाल करवाया गया।

इंतकाल होने के बाद अब विभाग लगभग तीन किलोमीटर जमीन की पैमाइश का काम नहीं करवा रहा। ग्रामीण इसके लिए भी विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बार-बार टाल-मटोल की जा रही हैं। इस मामले में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से तहसीलदार को पैमाइश के लिए पत्र लिखा गया है।

04jjrp07- सेहलंगा गांव की जमीन जिसका अधिग्रहण किया गया। यहां अब मकान भी बन चुके हैं। स्रोत-ग्र

04jjrp07- सेहलंगा गांव की जमीन जिसका अधिग्रहण किया गया। यहां अब मकान भी बन चुके हैं। स्रोत-ग्र- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed