फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It may take six more months to build the hospital's extension building

छह महीने और लग सकते हैं अस्पताल का विस्तार भवन बनने में

Wed, 07 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
It may take six more months to build the hospital's extension building
नागरिक अस्पताल में बन रही बहुमंजिला इमारत। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर के 100 बेड के नागरिक अस्पताल को 200 बेड का अपग्रेड करने के लिए छह मंजिला भवन का निर्माण कार्य कोरोना महामारी के दौर में प्रभावित रहा। लेकिन अब फिर से यहां काम ने गति पकड़ ली है। अधिकारियों की मानें तो जून तक यह बिल्डिंग पूरी होनी थी। लेकिन कभी कोरोना महामारी के चलते लगने वाले लॉकडाउन तो कभी एनजीटी के आदेशों के चलते कार्य प्रभावित रहा। फिलहाल निर्माण साइट पर कहीं चौथी तो कहीं पांचवीं मंजिल के लिए कार्य चल रहा है। पूरी बिल्डिंग बनने के बाद फिनिशिंग भी होगी। ऐसे में सिविल वर्क पूरा होने में छह माह से अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के इस विस्तार भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़कें) की ओर से टेंडर अलॉट किया गया था। इसके लिए लगभग 40 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। इसमें से 24 करोड़ रुपये सिविल वर्क पर खर्च होंगे तो बाकी अन्य संसाधनों पर। अस्पताल परिसर में फिलहाल जहां चिकित्सकों के लिए आवास बनाए हैं, उसके साथ ही नए कैंपस के लिए छह मंजिला इमारत बन रहा है। इसके बनने व चिकित्सीय संसाधन बढने से यहां इलाज के लिए आने वालों को और बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है। बता दें कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है और मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल है। दो साल में यह प्रोजेक्ट पूरा होना था, लेकिन जिस तरह से कोरोना काल में कई बार लॉकडाउन लगा। इसके साथ कुछ अन्य व्यवधान भी होते रहे तो इसको लेकर समय पर काम होना मुश्किल नजर आ रहा है। 200 बेड के अस्पताल के बनने के बाद यहां एमएस के बजाय पीएमओ को चार्ज दिया गया था।
विज्ञापन

कई बढ़ेंगी सुविधाएं
नई बिल्डिंग लगभग 500 स्केयर मीटर क्षेत्र में बनाई जा रही है उसमें कैथ लैब, चार नए ऑप्रेशन थिएटर कांप्लेक्स, आईसीयू, प्रशासनिक भवन, बड़ा ओपीडी कैंपस, नई लैब बनेगी और कई जगहों पर लिफ्ट भी लगाई जाएगी। माना जा रहा है कि आईसीयू बनने के बाद यहां से मरीज रेफर भी नहीं करने पड़ेंगे। उनका यहीं पर इलाज हो जाएगा। इसके अलावा यहां पर डीएनबी कोर्स (डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड) शुरू होने की भी पूरी उम्मीद है। सिटी स्कैन की व्यवस्था भी मरीजों को मिलने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जून 2021 तक यह कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के दौरान व एनजीटी के आदेशों के चलते कुछ कार्य प्रभावित भी रहा। लगभग छह माह में उक्त सिविल कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 40 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। इसमें से 24 करोड़ का टेंडर सिविल वर्क का दिया गया है, बाकी राशि से अन्य कार्य पूरे होंगेे।
-केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed