{"_id":"65c941b6fa34aeac47013344","slug":"invitation-given-for-all-caste-parliament-to-be-held-at-kmp-mandothi-asoda-toll-plaza-bahadurgarh-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105448-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी मांडोठी-आसौदा टोल प्लाजा बहादुरगढ़ पर होने वाली सर्वजातीय संसद का दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी मांडोठी-आसौदा टोल प्लाजा बहादुरगढ़ पर होने वाली सर्वजातीय संसद का दिया निमंत्रण
Mon, 12 Feb 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कंबोज समाज के अग्रणी और हरियाणा की अलग से सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनवाने वाले सरदार दीदार सिंह को 24 फरवरी को केएमपी मांडोठी-आसौदा टोल प्लाजा बहादुरगढ़ पर होने वाली सर्वजातीय संसद का किसान नेता रमेश दलाल ने निमंत्रण दिया। कंबोज समाज ने भरोसा दिलाया कि किसान सर्वजातीय संसद को ऐतिहासिक बनाने के लिए वह काफी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे और उनकी सभी मांगे जायज हैं।
किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई की राह पर चलते हुए ही गुजार दिया था। गुरु गोबिंद सिंह का उदाहरण और शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। दलाल ने कहा कि सर छोटूराम, काशीराम, ताऊ देवीलाल को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह, जाट कवि मेहर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह, कंबोज समाज के प्रबुद्ध नागरिक सरदार परमिंदर पाल सिंह कंबोज (रिटायर्ड डिस्ट्रिक एंड सेशन जज) और डॉ. कंबोज (पूर्व रजिस्ट्रार सुपवा यूनिवर्सिटी रोहतक एंड भगत फूल सिंह यूनिवर्सिटी खानपुर) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन