{"_id":"65b82b152da803417e0338b7","slug":"inspection-of-checkpoints-installed-in-the-district-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107519-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में लगाए गए नाकों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में लगाए गए नाकों का किया निरीक्षण
Tue, 30 Jan 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके और गश्त पार्टियों को तैनात किया गया। रविवार देररात पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। जिलेभर में लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस नाके, राइडर व पीसीआर को चेक किया गया। इसके अलावा उन्होंने मध्यरात्रि को आधा दर्जन से अधिक गश्त पार्टियों का निरीक्षण भी किया। सभी पुलिस जवानों को ड्यूटी पूरी सतर्कता व निष्ठा से करने की सलाह दी। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानूनी व्यवस्था बनाए रखने को मद्देनजर रखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा जिला भर में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। नाकों पर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की जा रही है। संवाद