फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inspection before disposing of narcotic substances

मादक पदार्थों को नष्ट करने से निरीक्षण

Fri, 10 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inspection before disposing of narcotic substances
पुलिस की तरफ से विभिन्न मामलों में तस्करों से बरामद नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट करने से पूर्व वीरवार को एडीजीपी संदीप खिरवार के नेतृत्व में विशेष कमेटी ने निरीक्षण किया। नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने वाले तस्करों से बरामद व जिले के अलग अलग थानों में दर्ज मामलों के विभिन्न अदालतों से निपटारे के बाद जलाकर नष्ट करने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक संदीप खिरवार व रोहतक के एसपी राहुल शर्मा विशेष रूप से पुलिस लाइन झज्जर पहुंचे थे।
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि जिला के अलग अलग स्थानों से पकड़े गए मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट करने से पूर्व विशेष कमेटी की ओर से बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज जिन मामलों का विभिन्न अदालतों की ओर से निपटारा किया जा चूका है व अदालतों ने जिन मामलों में नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट करने के आदेश दिए हैं। विभिन्न थानों में दर्ज 138 मामलों में बरामद मादक पदार्थों का रोहतक रेंज के एडीजीपी के नेतृत्व में बनी विशेष कमेटी ने सभी मामलों के दस्तावेज व मादक पदार्थों का मिलान भी किया। उन्होंने बताया कि नष्ट किए जाने वाले मादक पदार्थों में चरस, चुरा पोस्त, अफीम, गांजा, स्मैक, हेरोइन व विनसिरैक्स, कोरैक्स, ऑनरैक्स की शीशियां और नशीले इंजेक्शन शामिल हैं। इस अवसर पर एएसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी झज्जर राहुल देव, डीएसपी नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में तैनात सहायक क्लर्क प्रधान सिपाही कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed