{"_id":"6531842b222029464f09e764","slug":"inspected-14-government-model-culture-primary-schools-of-the-district-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4714-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की 14 राजकीय माॅडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की 14 राजकीय माॅडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
Fri, 20 Oct 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सात सदस्यीय टीम ने वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। पहले दिन जिले के 14 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के आठ, झज्जर के दो और बेरी के चार स्कूल शामिल रहे।
निरीक्षण का जिम्मा रेवाड़ी जिले के ब्लाक रिसोर्स कोआर्डिनेटर को दिया गया था। इसके तहत इन स्कूलों की ढांचागत सुविधाओं, कार्यप्रणाली, अंग्रेजी माध्यम, निपुण क्रियान्वयन, समुचित शिक्षण अधिगम आदि का पर्यवेक्षण किया गया। पठन पाठन के साथ-साथ ढांचागत सुविधाओं तथा आवश्यकताओं का आंकलन किया गया। टीम के सदस्य सुबह प्रार्थना सभा से पहले ही स्कूलों में पहुंच गए थे। उसके बाद प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों का आंकलन किया। सात अलग-अलग टीमों द्वारा दो-दो स्कूलों का निरीक्षण किया। डाटा एकत्रित करने के लिए विभाग ने एक टुल बनाया है, जिस पर डाटा आनलाइन किया जाएगा। टीम ने सुबह प्रार्थना सभा का अवलोकन किया। उसके बाद अध्यापकों से कार्यक्रम बारे चर्चा की।
इसके बाद निपुण कार्यक्रम के तहत कक्षावार अवलोकन किया गया। इसमें स्किल पासबुक का मूल्यांकन, एफएलएन की प्रगति का पर्यवेक्षण, अध्यापकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन, पाठ्य पुस्तकों, कार्य पुस्तकों तथा अन्य सामग्री का वितरण, उपयोग, टैबलेट का उपयोग, स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन किया गया। उसके बाद दोपहर को एक घंटे तक स्कूल में कमरों की मांग, शौचालय, चारदीवारी तथा गेट की व्यवस्था, स्कूल पहुंच का मार्ग, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, बिजली की समुचित आपूर्ति, ड्यूल डेस्क तथा स्कूल की रंगाई, पेंट, वाइट वॉश का निरीक्षण किया गया। इसके बाद आधे घंटे तक एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, ग्राम पंचायत, सरपंच, एसएमसी से स्कूल को लेकर बातचीत की गई। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को दी जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने बताया कि रेवाड़ी की टीम ने दो दिन तक निरीक्षण करना है। आज कई स्कूलों का निरीक्षण किया गया है।