फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   inld protest, protest, against fasal bima yojna, jhajjar

फसल बीमा योजना के विरोध में इनेलो उतरी सड़कों पर

Tue, 09 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 09 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
inld protest, protest, against fasal bima yojna, jhajjar
protest - फोटो : bureau
प्रधानमंत्री फसल बीमा के विरोध में इनेलो कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर आए। पूर्व डिप्टी स्पीकर सतबीर कादयान के नेतृत्व में इनेलो ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह नौ बजे से ही इनेलो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए और जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी की अध्यक्षता में इस मसले पर विमर्श किया।
विज्ञापन


बाद में सैकड़ों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए पुराना बस अड्डा रोड, अंबेडकर चौक, मेन बाजार, सिलानी गेट, राव तुला राम चौक से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय परिसर पहुंचे। लघु सचिवालय परिसर में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को किसान और आमजन विरोधी बताया। बाद में अपनी मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपायुक्त अनीता यादव को सौंपा। सतबीर कादयान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बीमा करवाने के लिए जबरन मजबूर कर रही है। जिसके चलते किसानों में रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन यह वादा मात्र चुनावी जुमला बनकर रह गया और अब फसल बीमा के माध्यम से वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके उन्हें लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। फसल बीमा योजना का इनेलो पूरी तरह विरोध करती है और अगर सरकार को योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाना है तो इसके प्रीमियम की तमाम राशि अपने कोष से अदा करे। अन्यथा यह योजना किसानों पर सीधा कुठाराघात होगा। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, किसान सैल के संयोजक मास्टर रामचंद्र, जिलाध्यक्ष संजय कबलाना,  महावीर गुलिया हलका अध्यक्ष, नंबरदार मनोज पांचाल प्रेस प्रवक्ता, शीला गोदारा, बबिता पूनिया, झज्जर हलका प्रधान राकेश जाखड़, कार्यालय सचिव प्रीतम कुकड़ौला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed