{"_id":"699b6740e05a0fcfed0df2e0","slug":"information-sought-about-transport-facilities-to-government-schools-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132050-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी स्कूलों तक यातायात सुविधाओं की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी स्कूलों तक यातायात सुविधाओं की मांगी जानकारी
विज्ञापन
झज्जर। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों तक सरकारी या प्राइवेट बस सुविधाओं की जानकारी मांगी है। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी निर्देश दिए हैं।
निदेशालय ने कहा कि एमआईएस पोर्टल पर स्कूल लॉगिन में एक मॉड्यूल बनाया गया है। इसे लेकर सभी प्रिंसिपल या स्कूल हेड को 23 फरवरी दोपहर तक अपने स्कूल लॉगिन के जरिए अपने-अपने स्कूलों तक सरकारी व निजी बसों की सुविधा के बारे में जानकारी देनी होगी।
इसमें बताना होगा कि क्या छात्रों के आपके स्कूल पहुंचने के लिए आसपास हरियाणा रोडवेज की बस सुविधा उपलब्ध है। क्या स्टूडेंट्स के स्कूल पहुंचने के लिए आसपास कोई प्राइवेट या दूसरी रोडवेज बस सर्विस उपलब्ध है। अगर कोई बस सर्विस उपलब्ध नहीं है तो स्कूल मुखियाओं को अन्य जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
इसमें बताना होगा कि स्कूल के सबसे पास की जगह या गांव का नाम क्या है जहां बस सर्विस उपलब्ध है। इसके अलावा यह जगह या गांव स्कूल से कितनी दूरी पर स्थित है। सभी डीईओ और डीईईओ को भी निर्देश गए हैं कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी स्कूल छूट न जाए और दी गई जानकारी सही हो।