{"_id":"683ca9808c238b268f09fdcb","slug":"in-under-10-lowa-khurd-defeated-induj-rapid-5-0-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115167-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा खुर्द ने इंदूज रेपिड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा खुर्द ने इंदूज रेपिड को हराया
विज्ञापन
-फोटो 62 : फुटबाल लीग में भाग लेने वाली फुटबाल टीम। स्रोत क्लब
बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द में लवकुश फुटबॉल लीग 2025 सत्र शुरू हो गया है। इस लीग में 30 टीमें भाग ले रही हैं। यह दो महीने तक चलेगी। इसमें 8 से लेकर 14 साल तक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
लीग में कुल मिलाकर 300 से ज्यादा प्रतिभागी हैं। जिनमें लीग मैच हर रविवार को खेले जाएंगे। लीग की शुरुआत पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार, अरूप दास व सरपंच लोवा खुर्द विनोद जून ने की।
कोच सुदर्शन सिंह ने बताया कि रविवार को हुए लीग में अंडर-10 में पहला मुकाबला लोवा खुर्द ने इंदूज रैपिड के बीच हुआ। इसमें 5-0 से लोवा खुर्द ने जीत दर्ज की। टीम की ओर से खिलाड़ी विकास, दक्षु, अंश ने गोल किए। दूसरा मुकाबले में सिटी बहादुरगढ़ ने इंदूज आयरन को 7-2 से हराया। विहान ने 5, दीपेन ने 2 गोल और जर्मन व देवांश ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में भापड़ौदा ने खेड़ी जट को 5-0 से हराया। इस टीम के सक्षम, आरव, निशु, प्रतीक ने गोल किए। अंडर-12 वर्ग में इंदूज काइट ने लक एससी स्टार को 2-0 से पराजित किया। सक्षम ने 2 गोल किए।
दूसरे मुकाबले में सिटी बहादुरगढ़ ने भापड़ौदा को 2-0 से हराया। एरिक और अवि ने 1-1 गोल किए। तीसरे मुकाबले में लोवा खुर्द स्पोर्ट्स क्लब व खेड़ी जट का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।
उदित और अंश ने 1-1 गोल दागे। चौथे मुकाबले में इंदूज स्ट्रोम ने केएससीजी को 5-0 से हराया। गर्वित, आरव, भव्य, रूपेश ने 1-1 गोल किए। अंडर-14 में लोवा खुर्द स्पोर्ट्स क्लब ने इंदूज डावेस को 5-0 से पराजित किया। वंश, हर्ष ने 2-2 गोल दागे। बाबा भोला फुटबॉल क्लब व सिटी बहादुरगढ़ के बीच मैच हुआ। जिसमें बहादुरगढ़ 6-2 से विजयी रहा।
बहादुरगढ़ से हनी ने 5 गोल और आदी ने 1 गोल किया। दूसरी टीम से संकेत व आदित्य ने 1-1 गोल किए। तीसरे मुकाबले में जहांगीरपुर ने इंदूज सन को 5-3 से हराया।