फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the Kobi meeting, entrepreneurs raised strong demands for construction and repair of internal roads

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी बैठक में उद्यमियों ने आंतरिक सड़कों के निर्माण व मरम्मत की पुरजोर मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
In the Kobi meeting, entrepreneurs raised strong demands for construction and repair of internal roads
-फोटो 54 : कोबी कार्यालय में हुई उद्यमियों की बैठक में भाग लेते संस्था पदाधिकारी, सदस्य। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) कार्यालय उद्यमियों ने बैठक का आयाेजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही आंतरिक मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता में रखे। इससे न केवल उद्योगों का विकास होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र के युवाओं को अधिक काम मिलेगा। कई बड़े हाईवे व एक्सप्रेस-वे की सुविधाएं मिलने को लेकर भी उद्यमियों ने चर्चा की।
कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि जिले सहित बहादुरगढ़ के उद्योग प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यहां प्रतिदिन हजारों ट्रकों द्वारा कच्चा माल आता है और तैयार माल देशभर में पहुंचाया जाता है, लेकिन इन उद्योगों तक पहुंचने का सबसे बड़ा साधन सड़कें ही होती हैं।
विज्ञापन

हाल ही में 17 अगस्त को यूईआर-2 का उद्घाटन हुआ है। इसके अतिरिक्त केएमपी व द्वारका एक्सप्रेस-वे जैसे आधुनिक और चौड़ी हाईवे सुविधाएं उद्योगों को उपलब्ध हैं। यह सराहनीय कदम है कि सरकार ने दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र को उच्चस्तरीय हाईवे से जोड़ दिया है, परंतु यह हाईवे सिर्फ लंबी दूरी तय करने और शहरों के बीच कनेक्टिविटी के लिए उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों तक वास्तविक पहुंच के लिए जब तक आंतरिक और कनेक्टिंग सड़कों की स्थिति सुधर नहीं जाती, तब तक उद्योगों को इन हाईवे का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। बहादुरगढ़ आने-जाने के लिए पीरागढ़ी से बहादुरगढ़, कराला-कंझावला से बहादुरगढ़, झज्जर से बहादुरगढ़ और बादली से बहादुरगढ़ जाने वाले मार्गों की हालत इतनी जर्जर है कि रोजमर्रा का सफर किसी संघर्ष से कम नहीं होता।

सामान ले जाने वाले ट्रक ड्राइवर और छोटे वाहनों के मालिक भी हर दिन इन टूटी सड़कों पर घंटों जाम और असुविधा का सामना करते हैं। परिणामस्वरूप परिवहन लागत बढ़ती है, समय की बर्बादी होती है और उत्पादन प्रभावित होता है। इस मौके पर कोबी उपाध्यक्ष विपिन बजाज, महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, पुरुषोत्तम गोयल, सुनील गर्ग, गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।



-फोटो 54 : कोबी कार्यालय में हुई उद्यमियों की बैठक में भाग लेते संस्था पदाधिकारी, सदस्य। स्रोत संस्था



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed