साल्हावास (झज्जर)। हरियाणा राज्य खो-खो संघ की तरफ से मातनहेल के किट जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 45वीं राज्य खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान जिला पानीपत की टीम, दूसरा स्थान जिला जींद और तीसरे स्थान पर सोनीपत व नूहं की टीम रही।
महिला वर्ग में जिला जींद की टीम ने प्रथम स्थान, पानीपत ने दूसरा स्थान व कैथल और चरखी दादरी की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। किट जी स्कूल के चेयरमैन सोनू कटारिया और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव सुरेश शर्मा ने सभी टीमों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जिला खो-खो संघ झज्जर के महासचिव सत्येंद्र शर्मा ने बताया की इसमें हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य खो-खो संघ के उपाध्यक्ष राजकमल ढांडा, महासचिव बलवान सिंह, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, तकनीकी बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह, संयुक्त सचिव मनीराम, पूर्व डीएसओ दलवीर, खो-खो संघ झज्जर के प्रधान राहुल कुमार बूरा, चेयरमैन प्रदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।