Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Impressed by his ideas, arguments and eloquence

Jhajjar-Bahadurgarh News: विचारों, तर्कों और वाक्-कौशल का मनवाया लोहा

Mon, 20 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Impressed by his ideas, arguments and eloquence
19jjrp02- पेलपा के सरकारी स्कूल में आयोजित युवा संसद में भाग लेते बच्चे। स्रोत-स्कूल
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेलपा में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया का सजीव मंचन करते हुए अपने विचारों, तर्कों और वाक्-कौशल से अपना लोहा मनवाया। कार्यक्रम में न केवल छात्रों की प्रतिभा को उजागर किया बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ भी विकसित की।
विज्ञापन

आयोजन में विशेष भूमिकाएं निभाने वाले विद्यार्थियों में भूपेंद्र (कक्षा 12वीं) ने संसद अध्यक्ष, खुशी (कक्षा 12वीं) ने प्रधानमंत्री, राधिका (कक्षा 11वीं) ने गृह मंत्री तथा गरिमा (कक्षा 9वीं) ने विपक्ष नेता की भूमिका निभाई। इन विद्यार्थियों के सशक्त प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान की।
विज्ञापन

छात्रों को प्रशिक्षण देने में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता प्रदीप धनखड़ और इतिहास प्रवक्ता पूजा का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डाॅ. कृष्णा कुमारी सांगवान, राजीव देसवाल, डॉ. संदीप, सुरेंद्र छिकारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed