{"_id":"601709368ebc3e544b54fbeb","slug":"if-the-tractor-suddenly-brake-the-car-coming-from-behind-collided-two-died-jhjhar-news-rtk5932632160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही कार टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही कार टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी सांपला रोड पर शनिवार रात गिरावड़ गांव के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना दी गई तो दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अस्पताल पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरहा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र सतबीर ने बताया कि सोनीपत के खेड़ी दहिया गांव में उसकी सुसराल है। शनिवार को शाम करीब 8.15 बजे वह गाड़ी से सोनीपत से सुहरा जा रहा था। वह जब गिरावड़ गांव नजदीक पहुंचा तो उसके साले सुरजीत, निवासी खेड़ी दहिया का फोन आया वह भी अपने साथी जयभगवान उर्फ लीला, गांव भदाना के साथ मारौत से सोनीपत आ रहे हैं और गिरावड़ पहुंचने वाले हैं। देवेंद्र ने बताया कि जब वह गिरावड़ कॉलेज के सामने पहुंचा तो दूसरी तरफ से एक ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाए दिए। जिससे पीछे से आ रही गाड़ी उनके ट्रैक्टर से टकरा गई। देवेंद्र का कहना है कि जब उसने देखा तो गाड़ी की ड्राइवर सीट पर जयभगवान (46) और साइड वाली सीट पर सुरजीत (38) बैठा था। दोनों के माथे पर काफी चोटें लगी थीं। उनको गाड़ी से निकाल सिविल अस्पताल झज्जर भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
गिरावड़ गांव के पास कार व ट्रैक्टर की टक्कर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, दुजाना।