{"_id":"d209d7011ce32a2a4fe9393e19526f6e","slug":"if-facke-in-election-will-be-second-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर दोबारा होंगे मतदान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर दोबारा होंगे मतदान : डीसी
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। जिले के संवेदनशील गांवों का दौरा करने आई डीसी अनीता यादव ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिली तो वहां पर पुन: मतदान कराया जाएगा। उपायुक्त ने गांव बाढ़सा, बादली, बुपनिया, नूना माजरा, सिद्दीपुर, आसौदा सिवान, दहकौरा, रोहद व खरहर में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों तथा ग्रामीणों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग भी मांगा।
उपायुक्त ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों के मुख्य परिसर से प्रत्याशी मतदान के दिन अपना तंबू कम से कम 100 मीटर दूर लगाए। स्कूल के भीतर बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उम्मीदवारों के एजेंट भी बिना मोबाइल के केंद्र पर रहेंगे। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल लाने की इजाजत प्रत्याशी को भी नहीं रहेगी। जिला परिषद व सरपंच का चुनाव ईवीएम के माध्यम से, पंच व ब्लाक समिति सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होगा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है। मतदान के दिन अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर स्कूल परिसर में दाखिल होगा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने उम्मीदवारों को सुझाव दिया कि चार पदों के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों से केंद्र के भीतर भीड़-भाड़ हो सकती है। पुलिस अधीक्षक के सुझाव पर अधिकतर स्थानों पर प्रत्याशियों ने अपने एजेंट बरामदे में बिठाने के लिए सहमति जताई। इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, एसएचओ बहादुरगढ़ सदर बिजेंद्र सिंह, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बेरी बिजेंद्र कुमार, दिलावर सिंह सहित संबंधित गांवों के सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।