{"_id":"65400d4ae5231dc74d0804cf","slug":"if-demands-are-not-met-the-strike-will-continue-till-november-3-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3329-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगे पूरी नहीं हुई तो तीन नवंबर तक चलेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगे पूरी नहीं हुई तो तीन नवंबर तक चलेगी हड़ताल
Tue, 31 Oct 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
्र
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर शहीद स्मारक के पास चल रहा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा।सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। मांगे पूरी न होने से खफा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 3 नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी 31 अक्तूबर को टोहाना में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यालय पर 24 घंटे के पड़ाव का फैसला लिया है।
कर्मचारी नेता एवं बहादुरगढ़ ब्लाक प्रधान ब्रह्मपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पर प्रदेश के सफाई कर्मचारी तो पक्की नौकरी का तोहफा देने की उम्मीद लगाए बैठे थे, मगर भाजपा सरकार ने पक्का करना तो दूर काम के सामान वेतन देने की भी घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते है, मगर फिर सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। सरकार को चाहिए की जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे, ताकि कर्मचारी अपने काम पर लौट सके। धरनारत कर्मचारियों ने सरकार से विधान सभा में पॉलिसी बनाकर सफाई कर्मियों को पक्का करने, सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को बीडीपीओ के पे-रोल पर लेने, हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करने और सफाई कर्मियों को पक्का करने, मासिक न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने, 2 हजार की बजाय 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की स्थाई नियुक्ति करते हुए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, डोर टू डोर के कर्मचारियों को ग्रामीण सफाई कर्मियों के बराबर वेतन व वर्दी भत्ता देने व दिवाली पर बोनस और कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा भत्ता लागू करने सहित अन्य मांगे जल्द पूरा करने की मांग की।