{"_id":"65c9444ed330231c7c061c67","slug":"if-congress-had-done-development-then-there-would-have-been-no-need-to-shed-tears-dhankhar-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107855-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी विकास करते तो आंसू नहीं बहाने पड़ते : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी विकास करते तो आंसू नहीं बहाने पड़ते : धनखड़
Mon, 12 Feb 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेसी परिवार चार पीढ़ी से सत्ता में रहा लेकिन क्षेत्र में विकास का कोई काम करवाया नहीं, अब चुनाव नजदीक आते ही स्वार्थ और हार के आंसू बहा रहा है। यदि विकास करवाते तो आंसू नहीं बहाने पड़ते।
धनखड़ ने हसनपुर में जय हनुमान कुश्ती अखाड़ा एवं हाल निर्माण का शुभारंभ करने हुई ये बात कही। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है और आने वाले चुनावों में भी उनको हराने का मन बना चुकी है। कांग्रेस को लोकसभा की हार का दोष हमारे इलाके की जनता की बजाए अपने पापों को देना चाहिए। कांग्रेस की भावुकता स्वार्थ के लिए है। हमारी भावुकता झज्जर जिले के विकास के लिए है। कांग्रेस एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए स्वार्थ की राजनीति करती आई है। घडिय़ाली आंसू बहाने वाले कांग्रेसियों को हमारे इलाके के विकास से कोई सरोकार नहीं है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेसी स्वार्थ की राजनीति करते हैं, केवल बहकाने के लिए जाते- जाते पत्थर चिपका कर चल गए। झज्जर जिले की जनता अब स्वार्थ की भावुकता के बहकावे में नहीं आने वाली। स्वार्थ और हार की भावुकता में आंसू बहाने वाले हुडडा परिवार से पूछो कि दस साल के राज में सांपला में एसडीएम भी नहीं बैठा पाए। इस अवसर पर रमेश पहलवान, संत भोला दास, विक्रम कादियान, आनंद सागर, जयपाल धनखड़, अरविंद गुलिया, उमेद सिंह, बलवान सिंह, हरीश मौजूद रहे।