{"_id":"654a9456f4d7206d9501510a","slug":"how-will-pollution-reduce-grape-rules-are-not-being-followed-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3498-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैसे घटेगा प्रदूषण? नहीं हो रहा ग्रैप के नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैसे घटेगा प्रदूषण? नहीं हो रहा ग्रैप के नियमों का पालन
Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गै्रप-4 लागू है। साथ ही दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक है। सिर्फ जरूरी चीजें ला रहे डीजल ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री की छूट दी गई है। बावजूद इसके टीकरी बॉर्डर से ट्रकों की एंट्री बेरोकटोक हो रही है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवादाता ने टीकरी बॉर्डर पर जायजा लिया तो न तो यहां ट्रांसपोर्ट विभाग टीम चेकिंग करते दिखी और न ही दिल्ली यातायात पुलिस के कोई इंतजाम नजर आए।
प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-4 लागू हुए तीन दिन बीत गए हैं। इसी के साथ दिल्ली में डीजल वाहनों का प्रवेश बंद है, लेकिन मंगलवार को भी टीकरी बॉर्डर से ट्रकों की एंट्री लगातार हुई। ये सीएनजी नहीं थबल्कि डीजल ट्रक रहे। यहां पर दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए किसी तरह के कोई प्रशासनिक इंतजाम नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब नियम बनाए गए हैं तो उनकी पालना करवाने के लिए कोई भी विभाग क्यों कदम नहीं उठा रहा। ट्रक चालक टीकरी बॉर्डर पर आसानी से टोल कटवाते हैं तो दिल्ली में एंट्री करते हैं।
दिल्ली में लगातार हो रही थी ट्रकों की एंट्री, रोकने वाला कोई नहीं
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे टीकरी बॉर्डर पर पहुंची। यहां पर कुछ ही मिनटों बाद दो ट्रक बहादुरगढ़ की तरफ से दिल्ली की तरफ जाते दिखाई दिए। यहां ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम और पुलिस की तैनाती न होने पर दोनों ट्रकों के चालकों ने दिल्ली में तुरंत प्रवेश किया। ऐसा नहीं है कि उक्त ट्रकों में कोई जरूरी सामान था। कोई चेकिंग करने वाला ही नजर नहीं आया।
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली में एंट्री से पहले टोल भी दिया
टोल पर बैठे एक कर्मचारी ने बताया कि टीकरी बॉर्डर से लगातार ट्रकों की एंट्री हो रही है। सभी कमर्शियल गाड़ियों से टोल वसूला जा रहा है। दो दिनों में एक-दो नहीं बल्कि सैंकड़ों की संख्या में दिल्ली में ट्रकों की एंट्री हुई है। इनमें न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, नागालैंड समेत कई प्रदेशों के ट्रक शामिल रहे।
बोले ट्रक चालक
मैं राजस्थान के नीमराणा क्षेत्र से ट्रक लेकर टीकरी बॉर्डर पर पहुंचा। यहां पता लगा कि दिल्ली में ट्रकों की एंट्री नहीं हो रही। उसे दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र मं स्पेयर पार्ट्स की गाड़ी खाली करनी थी। टीकरी बॉर्डर से आसानी से गाड़ी दिल्ली में एंट्री हो गई।
-विपेंद्र सिंह, ट्रक चालक
मुझे टीकरी गांव में स्थित पीवीसी रोड पर ट्रक लेकर पहुंचना है। आंधप्रदेश के राजम शहर से ट्रक में कबाड़ी लोड करके लाया हूं। तीन दिन पहले वहां से चला था। बताया गया कि दिल्ली में डीजल ट्रकों की एंट्री बंद है, लेकिन बॉर्डर पर किसी तरह की कोई चेकिंग नजर आई तो दिल्ली में घुस गया।
-हामीद, ट्रक चालक