फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hospital made for farmers, treatment facility will be available from today

किसानों के लिए बना अस्पातल, आज से मिलेगी उपचार की सुविधा

Tue, 23 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hospital made for farmers, treatment facility will be available from today
आंदोलन में शामिल किसानों को ईलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और उन्हें धरनास्थल पर ही सभी स्वास्थ्य सेवा मुहैया हो। इसके लिए इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने 50 बेड का एक अस्पताल बनवाया है। यह जानकारी इनेलो युवा नेता जितेंद्र राठी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार 24 मार्च को दोपहर 3 बजे किसान नेता राकेश टिकैत इस अस्पताल का शुभारंभ कर किसानों को समर्पित करेंगे। इस अस्पताल में सभी जरूरी व प्राथमिक चिकित्सा किसानों को मिलेगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों के पैनल अस्पताल में पहुंच चुके है। वहीं दूसरी ओर टीकरी बार्डर पर किसान आंदोलन में चल रहे हरियाणा, पंजाब म्हारा भाईचारा सबका भाईचारा स्थल पर सुखदेव, राजगुरु और भगत सिंह के शहीदी दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान 300 से ज्यादा किसानों ने जो अपनी शहादत दी उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के पुत्र और इनेलो युवा नेता जितेंद्र राठी ने कहा कि शहीदों ने देश की आजादी के लिए जो अपने प्राणों की आहुति दी उसी के कारण आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। उनके पद चिह्नों पर चलते हुए हमें देश की सेवा करनी चाहिए। इसी प्रकार तीन कृषि कानूनों के विरोध में जिन किसानों ने अपने प्राण गवाएं हैं। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता और उनकी कुर्बानी को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि इन कृषि कानूनों को तुरंत प्रभाव से वापस ले। इस अवसर पर मोहित राठी, नरेश सुहाग, कृष्ण व रोहित राठी आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed