फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hooda has to get his ticket only through the manipulation of the high command: Dr. Chautala

हाईकमान की चमचागिरी से ही मिलना है हुड्डा को अपना टिकट : डॉ. चौटाला

Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Hooda has to get his ticket only through the manipulation of the high command: Dr. Chautala
झज्जर। जननायक जनता पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला ने मंगलवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 60 पार का नारा दे रहे हैं। उनके इस नारे की हवा इस तरह निकलेगी जैसे भाजपा के 75 पार और 400 पार वाले नारे की हवा निकली है। भूपेंद्र हुड्डा के विधानसभा चुनाव में अपनी ही टिकट की गारंटी नहीं है। उनको भी हाईकमान की चमचागिरी से टिकट मिलेगा।
विज्ञापन

वह मंगलवार को ग्वालिसन रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी की चमचागिरी करनी है और वेणुगोपाल की सेवा करनी है। इसके बाद ही उनको टिकट मिलेगी। राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी नवीन जय हिंद का साथ देने के लिए तैयार है, बशर्ते नवीन जय हिंद के पास जरूरी 10 विधायकों का समर्थन भी होना चाहिए। ज्यादा सीटें कांग्रेस के पास हैं, इसलिए उनको राज्यसभा में अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए तभी जेजेपी उनके साथ आ सकती है। प्रदेश में वह पार्टी संगठन की मजबूती के लिए दौरे कर रहे हैं और पार्टी की नीतियां आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। दूसरे दल लोगों में भ्रम फैला कर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे दलों से उनकी पार्टी आम जनता को जागरूक कर रही है। विधानसभा चुनाव में दूसरे दल से समझौता होने की संभावना के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि परिस्थितियों अनुकूल होने पर ऐसा संभव हो सकता है। हरियाणा में तीसरे मोर्चे के गठन पर कहा कि हरियाणा में कोई भी तीसरा मोर्चा नहीं है। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वह लोगों को बहकाने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव की तैयारी करे कार्यकर्ता : दुष्यंत
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। पार्टी से लोगों को जोड़ें और उनको पार्टी की नीतियों के बारे में बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed