{"_id":"65eb7c515b0db706ae0fa57b","slug":"honoring-51-women-who-have-done-good-work-for-the-society-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106049-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: समाज के लिए बेहतर काम करने वाली 51 महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: समाज के लिए बेहतर काम करने वाली 51 महिलाओं का सम्मान
Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महिला संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 51 महिलाओं को स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शैलजा जून रही। अध्यक्षता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की चेयरपर्सन डॉ. राजरानी बंसल ने की। एक निजी अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, योगा, राजनीति, समाज सेवा समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि शैलजा जून ने कहा कि सशक्त व सभ्य समाज के लिए नारी का सशक्त होना बहुत जरूरी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉ. ज्योति मलिक ने कहा कि बेटियों व महिलाओं के प्रति समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. राजरानी बंसल ने कहा कि सशक्तिकरण किसी भी नारी की क्षमता को उस स्तर तक ले जाना है जहां पर वह अपने निर्णय स्वयं ले पाने में सक्षम हो। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया ने महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। ब्रह्म सेवा समिति बहादुरगढ़ का इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष योगदान रहा।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
पार्षद डॉ. नीना राठी, सुनैना मलिक, पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी सीमा देवी, बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन वर्षा, सविता, इंदू, श्वेता, लक्ष्मी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लेक्चरर सुशीला छिकारा व रेखा जून, योग शिक्षिका सुनील देवी, उषा छिल्लर, प्रीति, डॉ. अर्चना जायसवाल, डॉ बीनू त्रिपाठी, डॉ. वसुंधरा, डॉ. प्रिया सोलंकी व डॉ. मेघा, जीडी गोयंका स्कूल की प्राचार्या डॉ. सुचित्रा भट्टाचार्य, नूना माजरा स्कूल की प्राचार्या डॉ. कैलाश देवी, योग शिक्षिका सुमन रूहिल, सुनील देवी, शिक्षिका पूजा शर्मा, कुसुम राठी, सुमन, सविता, बिजनेस वूमेन राममूर्ति मालिक व रिंकी कपूर आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।