{"_id":"65639bf719984ddcd804bf08","slug":"home-guard-hit-asi-jumped-to-save-his-life-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3848-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: होमगार्ड को टक्कर मारी, एएसआई ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: होमगार्ड को टक्कर मारी, एएसआई ने कूदकर बचाई जान
Mon, 27 Nov 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार शाम एचएल सिटी चौकी के सामने पुलिस नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रोहतक की तरफ से स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया तो चालक ने तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए होमगार्ड को टक्कर मार दी। एएसआई कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। होमगार्ड के सिर समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई उन्हें नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालत देख पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में उपचाराधीन है।
थाना सदर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एएसआई राजीव की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में लगे विभिन्न स्थानों पर उस कार की तलाश की जा रही है। सहायक उप निरीक्षक राजीव के अनुसार वह एचएल सिटी चौकी में अनुसंधानकर्ता तैनात है। शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कोई वारदात न हो, इसको लेकर गाड़ियों की चेकिंग के लिए रोहतक दिल्ली रोड बाईपास पर पुलिस चौकी एचएल सिटी के सामने चेकिंग की जा रही थी। इस चेकिंग में उनके साथ एचसी सुशील, ईएचसी विकास, एसपीओ रामबीर, एचजीएच जितेंद्र शामिल थे। इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक लाल रंग की स्विफ्ट कार आई। गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। इस पर कार चालक ने गाड़ी की गति धीमी की, लेकिन जैसे ही वेे और एचजीएच जितेंद्र गाड़ी की तरफ चले तो गाड़ी चालक ने अचानक से कार की स्पीड बढ़ाकर उन्हें जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। उन्होंने अपने आप को बड़ी मुश्किल से साइड में कूदकर बचाया, लेकिन मेरे पास में खड़ा जितेंद्र बचने के लिए हटा। मगर जितेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेंद्र रोड पर गिर गया। उसके सिर में काफी चोटें आई। साथी पुलिस कर्मी तुरंत पीसीआर में जितेंद्र को लेकर सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने जितेंद्र को प्राथमिक उपचार उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मगर वह जितेंद्र को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरों से हो रही कार की तलाश
उधर आरोपियों का पता व जिस गाड़ी से टक्कर मारी गई है उस कार के नम्बरों का पता लगाने के लिए एचएल सिटी चौकी पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल के आसपास एरिया से लेकर बादली रोड, झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड पर अनेक जगहों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। कई जगहों पर गाड़ी तो नजर आ रही है लेकिन उसका नंबर साफ नहीं दिख रहा।