फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hold Banwari's hand, otherwise you will drown... Devotees danced to the bhajan.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Mon, 12 Feb 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Hold Banwari's hand, otherwise you will drown... Devotees danced to the bhajan.
सतीश नंबरदार सिर पर शिव महापुराण रखकर कलश यात्रा में शिरकत करते हुए।

विज्ञापन

बहादुरगढ़। श्री अशेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा पांचवें वार्षिक उत्सव पर शिव महापुराण कथा शुरू कराई गई। कथा के शुभारंभ पर मुरली मनोहर मंदिर से मेला ग्राउंड तक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मत्री मांगेराम के पुत्र एवं भाजपा नेता सतीश राठी ने शिरकत की। नंबरदार ने सिर पर शिव महापुराण रखकर कलश यात्रा में हिस्सा लिया। कथा बादली रोड पर स्थित आरआर फार्म में 11 से 18 फरवरी तक होगी। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सुनाई जाएगी। कथावाचक पंडित मोहित भारद्वाज होंगे।

कलश यात्रा के दौरान सतीश नंबरदार ने कहा कि शिव भगवान सच्ची पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि के भंडार भर देते हैं। भगवान शिव बहुत दयालु है। वह हमेशा भक्तों के साथ रहते हैं। भक्त जनों के जीवन व घर परिवार में आने वाली विपदाओं व संकट को दूर कर देते हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। हर मनुष्य को समय निकालकर धार्मिक कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। कथा व्यास पंडित मोहित भारद्वाज श्रद्धालुओं को प्रतिदिन अपने मुखारविंद से शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। इस मौके पर एडवोकेट गौरव राठी सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed