{"_id":"65c947ccdc56211e9f08ec84","slug":"hold-banwaris-hand-otherwise-you-will-drown-devotees-danced-to-the-bhajan-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107850-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे...भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे...भजन पर झूमे भक्त
Mon, 12 Feb 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। श्री प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में द्वितीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का संकीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें श्री श्याम मासिक संकीर्तन मंडली की ओर से आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी विनय तिवारी ने कहा कि जो भक्त बाबा के दर्शन करने आता है, बाबा खाटू श्याम उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
कार्यक्रम में मनोज सोनी, अन्नू सिक्का, गुलशन शर्मा, पंकज तलवार, ओम प्रकाश सैनी, कमल सक्सेना, गौरव कौशिक, मोहित वर्मा, राकेश जांगड़ा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। विधिवत पूजन कर गणेश वंदना, श्री हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में हारे का सहारा, बाबा खाटू नरेश के जयकारे गूंजते रहे। पंडित गुलशन शर्मा ने मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है और ओम प्रकाश सैनी ने मोर छड़ी लहराई रे, रसिया ओ सांवरा, तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे, मोरछड़ी का जादू निराला, इसको थामे है खाटू वाला भजन सुनाया। पंकज तलवार ने मेरे उठे विरह में पीर सखी वृंदावन जाऊंगी, मनोज सोनी ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा, पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे, हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी और अमित गोयल ने कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा ले, गजब हो जाएगा भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। आरती के बाद खाटू श्याम जी का कढ़ी कचोरी का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।
विज्ञापन