{"_id":"56e5c3c74f1c1bb84a8b4612","slug":"hindi-story-roadways-dtdc-bus-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल बहादुरगढ़- गुड़गांव रूट पर डीटीसी बस सेवा की योजना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल बहादुरगढ़- गुड़गांव रूट पर डीटीसी बस सेवा की योजना नहीं
Jhajhar/Bahadurgrah
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव- बहादुरगढ़ रूट पर बस सेवा बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन दिल्ली परिवहन निगम की फिलहाल इस रूट पर सेवा देने की कोई योजना नहीं है। इस बात की पुष्टि जन सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी से हुई है।
पहले चलती थी बसें
बहादुरगढ़ से गुड़गांव रूट पर हर रोज हजारों लोग बस से सफर करते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन के अलावा स्टेट ट्रांस्पोर्ट अथारिटी के परमिट पर कई बसें चलती हैं। काफी संख्या में अवैध वाहन भी इस रूट पर दौड़ते हैं। लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को समय पर बस सुविधा नहीं मिल पाती। बस सेवा का अभाव है।
दिल्ली परिवहन निगम ने गत वर्ष इस रूट पर अपनी 20 से ज्यादा बसें उतारी थीं, इससे यात्रियों को काफी सुविधा हुई थी। लेकिन कुछ रोज के बाद वे बसे बंद कर दी गईं और यात्रियों के लिए फिर परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
केजरीवाल को लिखा पत्र
डीटीसी की बसों को दुबारा शुरू कराने के लिए यात्रियों ने उचित माध्यमों से कई बार मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा को आरटीआई के तहत पत्र भेजकर डीटीसी ने बताया है कि फिलहाल गुड़गांव- बहादुरगढ़ रूट पर निगम की बस चलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
हाडा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर बहादुरगढ़ से गुड़गांव (वाया द्वारका, बिजवासन, बजघेड़ा) रूट पर डीटीसी की शीघ्र चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बहादुरगढ़, दिल्ली व गुड़गांव के हजारों लोगों को सुविधा होगी और डीटीसी को लाखों रुपये राजस्व प्राप्त होगा।
फिलहाल इन रूटों पर है डीटीसी बस सेवा
कहां से कहां तक कितनी बसें
कर्मपुरा से बहादुरगढ़ 16 साधारण बसें
नई दिल्ली से बहादुरगढ़ 13 साधारण बसें
नई दिल्ली से बहादुरगढ़ 03 वातानुकूलित बसें

नरेला से बहादुरगढ़ 12 साधारण बसें