फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, civil hospital, brok the tails, jhajjhar/bahadurgrah

दीवार से गिरी टाइलें, मरीजों ने भाग कर बचाई जान

Wed, 25 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
hindi story, civil hospital, brok the tails, jhajjhar/bahadurgrah
hospital - फोटो : Bureau
नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे यहां स्थित अल्ट्रासाउंड रूम की दीवार पर लगी टाइलें अचानक गिर गईं। गनीमत यह रही कि टाइलें रूम में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों पर नहीं गिरीं। जिस समय रूम की टाइलें गिरी उस समय तीन कर्मचारी और चार से पांच मरीज अंदर मौजूद थे। घटना के दौरान रूम के बाहर और अंदर अफरा-तफरी मच गई और और मरीजों ने भाग कर जान बचाई। बाद में डॉक्टर व अन्य कर्मचारी एसएमओ के पास पहुंचे और मामले से अवगत करवाया।
विज्ञापन

जर्जर बिल्डिंग में चल रहा है अल्ट्रासाउंड रूम

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चल रहे एक्स-रे रूम, योगा रूम व अल्ट्रासाउंड रूम के कर्मचारी भय के साये में कार्य करने पर मजबूर हैं। कर्मचारी राम भरोसे सुरक्षा का हवाला देते हुए कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड केंद्र में कार्यरत डॉ. सचदेवा का कहना है कि उन्होंने कई बार सीएमओ रूम चेंज करने की लिखित में भी एप्लीकेशन दी है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह भी टाइलें गिर गईं, कर्मचारियों और मरीजों ने भाग कर जान बचाई। उन्होंने बताया कि एसएमओ को आज की घटना से अवगत करवा दिया गया है, देखते हैं अब विभाग क्या निर्णय लेता है।
विज्ञापन


दो घंटे कामकाज रहा प्रभावित
घटना के बाद डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज भय के चलते दो घंटे तक रूम के अंदर नहीं गए। बाद में आला अधिकारियों से बातचीत और रूम की साफ-सफाई के बाद कर्मचारियों ने रूम के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड रूम जिस भवन में स्थित है वो जर्जर हो चुकी है। कमरे की कुछ समय पहले ही मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बरसात के चलते कमरे में सीलन आ गई थी और टाइलें गिर गईं। अस्पताल में दूसरी जगह रूम को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है और जल्द ही अल्ट्रासाउंड रूम को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
डॉ. मुरारी लाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed