{"_id":"6866d22210be008d420d4ce6","slug":"here-you-have-to-make-rounds-to-get-ultrasound-tests-done-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115867-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: यहां अल्ट्रासाउंड जांच करवाने के लिए काटने पड़ते हैं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: यहां अल्ट्रासाउंड जांच करवाने के लिए काटने पड़ते हैं चक्कर
Fri, 04 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रसाउंड कराने के लिए पहुंचीं महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। शहर का सरकारी अस्पताल इन दिनों महिला मरीजों की परेशानी कम करने के बजाय दर्द बढ़ा रहा है। यहां गर्भवती व अन्य महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। इनकी पीड़ा सुनने वाला नहीं है। पेट दर्द के रोगियों और गर्भवतियों को सप्ताह बाद अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। इनमें कई को तो सप्ताह भी बीत गया है और वे चक्कर काट रहे हैं।
बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा है। इसके लिए यहां एक अल्ट्रासाउंड मशीन है। ओपीडी में तमाम बीमारियों के अलावा गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा जाता है, लेकिन समय पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता। क्योंकि अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए मात्र एक चिकित्सक है और मरीज अधिक हैं।
रेडियोलॉजिस्ट को अस्पताल का प्रशासनिक काम भी संभालना पड़ता है और विभाग के अधिकारियों के साथ समय-समय पर होने वाली मीटिंग में भी जाना पड़ता है। बहादुरगढ़ अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 लोग अल्ट्रासाउंड जांच करवाने पहुंचते हैं। जबकि 20 से 25 लोगों की ही जांच हो पाती है। बचे मरीजों को जांच की सिर्फ तारीख मिलती है।
विज्ञापन
मैं एक दिन पहले अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। डॉक्टर ने बताया कि लीवर में सूजन हो सकती है। इसके लिए अल्ट्रासाउंड कराना है। 12 बजे पता चला कि अल्ट्रासाउंड वाले डॉक्टर ही नहीं हैं। इसलिए आज अल्ट्रसाउंड नहीं हुआ। वापस लौटना पड़ा।
- सरस्वती
मैं गर्भवती हूं। अल्ट्रासाउंड करवाना था। यहां पर आए तो पता चला कि डॉक्टर नहीं हैं। इसलिए आज अल्ट्रसाउंड नहीं हो सकता। वापस घर जाना पड़ेगा। दोबारा आना पड़ेगा।
- पूनम
मैं एक हफ्ते से अल्ट्रसाउंड कराने के लिए आ रही हूं। नंबर आता है तो बताते हैं कि आज अल्ट्रासाउंड नहीं होगा।
- छोटी सिंह
मैं एक हफ्ते से यहां आ रही हूं, अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए। नंबर मेरा 11वां था। यह कह देते हैं कि अल्ट्रसाउंड आज नहीं होगा।
- गीता देवी
सुबह अल्ट्रसाउंड कराने के लिए आई थी। दिनभर यहां खड़े रहे और बाद में बताया गया कि डॉक्टर नहीं हैं। आज अल्ट्रसाउंड नहीं होंगे।
- किरण, लाइनपार
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन है। स्वयं अल्ट्रासाउंड करता हूं। एकाध बार जरूरी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ता है। अन्यथा अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। कई बार सरकारी काम में व्यस्तता रहती है।
- डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।