{"_id":"665669b5670f22d0010e1124","slug":"health-will-be-taken-care-of-only-through-cleanliness-dr-nisha-dabur-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110650-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की होगी देखभाल : डॉ. निशा डाबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की होगी देखभाल : डॉ. निशा डाबर
Wed, 29 May 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
28jjrp01झज्जर क्षेत्र के गांव खेड़ी खुमार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी दि
झज्जर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा मित्रता क्लीनिक की तरफ से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खेड़ी खुम्मार में किशोर लड़कियों एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम एवं गांव की अन्य महिलाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. निशा डाबर ने कहा कि मासिक धर्म के कारण कई किशोरी एवं परिवार घबरा जाते हैं जो हमें घबराना नहीं चाहिए। हीनभावना का शिकार नहीं होना चाहिए। महावारी एवं स्वच्छता के बारे में अग्रिम जवाब देने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मित्रता क्लीनिक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएनएम रूबी, एएनएम विजय, एमपीएचडब्ल्यू दिनेश, गीता आशा वर्कर, आशा वर्कर संतोष, आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, कमलेश पूनम संतोष मौजूद रहे।
माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया
ब्रेकथ्रू संस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में जिले के कबलाना, हसनपुर, भटेरा, गिजारोद, भदानी, दादरी तोए, उखलचना, दुजाना, माछरौली, मुंडाहेडा, बाढसा, गुभाना, सेहलंगा, डावला, धौड़, सासरौली गांव में विभिन्न स्टैक होल्डरस जैसे युवाओं द्वारा भी विश्व महावारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। महावारी स्वच्छता दिवस मनाने का उद्देश्य समुदाय में किशोरियों, युवतियों तथा महिलाओं को महावारी के दौरान स्वच्छता तथा अपने शरीर की साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर भदानी गांव से टीम चेंज लीडर नीलम, लता, सुदेश, सुमन मीना रानी, मनोज, पूनम, राहुल मौजूद रहे।